आपकी तो मां बहन एक हो गई, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी को लेकर बोलीं विद्या बालन
विद्या बालन ने नेटफ्लिक्स की फिल्म मां बहन को लेकर अपना रिव्यू दिया है और इसकी खूब तारीफ की है। हालांकि विद्या ने जो कहा उसकी उम्मीद तो फैंस ने भी नहीं की होगी।

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की फिल्म मां बहन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक सभी ने फिल्म की तारीफ की है और अब इस लिस्ट में विद्या बालन भी आ गई हैं। विद्या ने फिल्म की तारीफ की है और कहा कि आपती को मां बहन एक हो गई।
विद्या ने क्या रिव्यू दिया
विद्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आपकी तो मां-बहन एक हो गई नेटफ्लिक्स पर। माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा के बीच की काफी मजेदार कैमिस्ट्री थी।’
बता दें कि मां बहन के बनने से पहले ऐसी खबर थी कि विद्या को इस मूवी के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन फिर फिल्म माधुरी के पास चली गई।
मां बहन के डायरेक्टर संग किया है काम
विद्या ने मां बहन के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के साथ फिल्म तुम्हारी सुलु में भी काम किया है। दोनों ने फिर जलसा में भी साथ काम किया है। दोनों के बीच काफी अच्छा प्रोफेशनल बॉन्ड है।
मां बहन की स्टोरी
मां बहन की स्टोरी की बात करें तो इसमें एक सिंगर मदर की कहानी को दिखाया है जिसको सब गलत नजरों से देखते हैं। उसकी लाइफ में मुश्किल तब आती है जब उसके पड़ोसी गुप्ता की मौत उसके घर हो जाती है। अपनी मां की मदद करने के लिए उसकी दोनों बेटियां आ जाती हैं और इसके बाद यह तीनों क्या करती हैं और कैसे मुश्किल से खुद को निकालती हैं यही फिल्म की स्टोरी है।
फिल्म की पूरी टीम
फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा ने सुरेश के साथ इसे प्रोड्यूस किया है अबुनदानतिया एंटरटेनमेंट बैनर के तले। फिल्म में माधुरी, तृप्ति और धरना के अलावा रवि किशन भी अहम किरदार में हैं।
माधुरी ने क्यों कहा था इस रोल के लिए हैं
बता दें कि इस फिल्म के जरिए पहली बार माधुरी और तृप्ति साथ काम कर रहे हैं। माधुरी ने तृप्ति की मां का किरदार निभाया है। माधुरी से पूछा गया था कि उन्होंने इस किरदार के लिए हां क्यों कहा जिसमें उन्हें एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाना पड़ रहा है तो उन्होंने हिंदुस्तान से बात करते हुए कहा था कि आम तौर पर फिल्मों में मां के किरदार को काफी त्याग देने वाला दिखाया है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है, मर सकती है, लेकिन यह किरदार उन किरदार से अलग है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


