विकी कौशल के ‘वाइफ जोक’ पर भड़के फैन्स, बोले- रणबीर ने ऐसा किया होता तो लोग टूट पड़ते
विकी कौशल ने शादी पर एक ऐसा जोक मारा कि लोगों को रास नहीं आ रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि कटरीना का दिल जोड़ने वाले की इमेज बनाने के बाद विकी पर यह शोभा नहीं देता है।

विकी कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी को देख लोग कपल गोल सेट करते हैं। यूथ्स विकी को रिलेशनशिप में ग्रीन फ्लैग मानते हैं। अब उनकी एक क्लिप वायरल हो रही है जो कई लोगों को पसंद नहीं आई। विकी इसमें शादी पर मजाक करते दिख रहे हैं। वीडियो किसी इवेंट या शादी का लग रहा है। हल्के-फुल्के माहौल में विकी शायद दूल्हे को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि की लोग लिख रहे हैं, विकी पर ये सब शोभा नहीं देता है।
शादी के बाद जोश ठंडा
विकी कौशल की क्लिप रेडिट पर शेयर की गई है। इसका कैप्शन है, विकी भी वाइफ पर जोक मारने वाले बंदे बने जा रहे हैं। विकी इसमें बोल रहे हैं, 'सब मुझसे एक ही सवाल पूछते हैं, हाउज द जोश?' भीड़ से आवाज आती है, हाई सर। इस पर विकी बोलते हैं, देखा, बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा वालों के तो जोश साल दर साल... एक्चुअली आकाश को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, चार दिन में जोश कम नहीं होता।'
जोक पर क्या बोले लोग
इस क्लिप के साथ कमेंट है, उन्हें थोड़ा ध्यान रखना चाहिए, उन्होंने पब्लिक में कटरीना का टूटा दिल जोड़ने वाली इमेज बनाई है, मुझे नहीं लगता कि दर्शकों को उनका ये वर्जन पसंद आएगा। एक और ने लिखा है, मुझे नहीं लगता कि रणबीर ने ऐसा बोला होता तो लोग उस पर टूट पड़ते। एक और ने इस पर कमेंट किया है, रणबीर ने किया होता तो लोग ट्विटर, रेडिट, इंस्टाग्राम, पॉडकास्ट में बता रहे होते कि कितना खराब पति है।
लोगों ने बताया बीवी की इंसल्ट
एक और कमेंट है, क्या हम वाकई में 2026 में मिसोजिनिस्ट मैरिज जोक्स बना रहे हैं? ये सब 2016 में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में ही छोड़ देना चाहिए था। एक और कमेंट है, जब मर्द पब्लिक में शादी पर कमेंट करते हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता। वे इनडायरेक्टली पत्नी की इंसल्ट करते हैं और ये फनी नहीं है। लोग बोलते हैं, इसे जोक की तरह लो, नहीं ये फनी नहीं है। ये दिखाता है कि रिलेशनशिप में कितनी घुटन है।
विकी-कटरीना का रिलेशनशिप
कटरीना कैफ का उनके पिछले रिलेशनशिप में दिल टूट चुका था। इसके बाद विकी उनकी लाइफ में आए और दोनों ने शादी कर ली। विकी अक्सर कटरीना को एक फैनबॉय की तरह ट्रीट करते हैं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखकर लोग उनकी तारीफ भी करते हैं। कुछ वक्त पहले दोनों बेटे के पेरेंट्स बने हैं, जिसका नाम उन्होंने विहान रखा है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


