महावतार: विक्की कौशल की फिजीक देख उड़ेंगे तोते! परशुराम को ऐसे लुक में दिखाना चाहते हैं मेकर्स
फिल्म महावतार में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भगवान परशुराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के लिए विक्की को जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया होगा। जिसके लिए उनकी तैयारी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां लोगों को उनकी फिल्म लव एंड वॉर का इंतजार है, वहीं दूसरी तरफ 'महावतार' अनाउंस के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। फिल्म 'छावा' के लिए जबरदस्त फिजीक बनाकर सबको हैरान कर देने वाले विक्की कौशल 'महावतार' के लिए एक बार फिर खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म करने की तैयारी में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में भगवान परशुराम का किरदार निभाने के लिए विक्की को एक मेजर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा।
विक्की कौशल को बढ़ाना होगा साइज!
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए करीब 10 से 12 किलो 'मसल मास' बढ़ाना है। हालांकि यह बदलाव वह अभी शुरू नहीं करेंगे। दरअसल विक्की अभी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं। 'लव एंड वॉर' की शूटिंग इस साल अप्रैल में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद ही विक्की अपना नया 'डाइट प्लान' और सख्त 'वर्कआउट रूटीन' शुरू करेंगे, ताकि वह परशुराम के किरदार के लिए जरूरी वजन हासिल कर सकें। विक्की कौशल के लिए यह तैयारी काफी इंटेन्स रहने वाली है।
विक्की कौशल कैसे करेंगे लुक की तैयारी?
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में विक्की के लुक पर काफी बारीक काम किया जा रहा है। भगवान परशुराम एक योद्धा थे, इसलिए विक्की की बॉडी में वो देसीपन और एग्रेसिव लुक लाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अप्रैल के बाद शुरू होने वाला उनका यह ट्रेनिंग प्रोग्राम कई महीनों तक चलेगा, जिसमें हैवी वेटलिफ्टिंग और खास तरह की ट्रेनिंग शामिल होगी। दिनेश विजन की 'मैडॉक फिल्म्स' के बैनर तले बन रही 'महावतार' का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि वो किसी रेसलर जैसे लुक में नजर आए।
फिर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे विक्की कौशल?
मालूम हो कि विकी कौशल ने हमेशा से ही अपनी बॉडी के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। 'उरी' में एक फौजी दिखने से लेकर 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने तक, उन्होंने खुद को हर बार साबित किया है। अब 'महावतार' के जरिए वह नया कीर्तिमान रचने की कोशिश में हैं। यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में हाई-लेवल ग्राफिक्स और VFX का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसे दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाने के लिए काफी होगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



