
पापा बनने के बाद आए बदलाव पर विकी कौशल बोले- ऐसी फीलिंग जिसके लिए तैयार नहीं था
विकी कौशल का कहना है कि पिता बनने के बाद उनकी लाइफ काफी बदल गई है और यह एक ऐसी फीलिंग है जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
विकी कौशल और कटरीना कैफ इसी साल पैरेंट्स बने हैं। दोनों का नवंबर में बेटा हुआ है। विकी कई इंटरव्यूज या इवेंट्स में फादरहुड पर बात कर चुके हैं कि कैसे उनके लिए यह फीलिंग काफी नई है। अब उन्होंने बताया कि पिता बनने के बाद वह कैसे बदल गए हैं।
क्या बोले विकी
जीक्यू इंडिया से बात करते हुए विकी ने कहा, 'पिता बनने की नई फीलिंग के बारे में पूछने पर विकी ने कहा, अभी काफी जल्दी है मेरे लिए एनलाइज करना। हर दिन एक नया इमोशन होता है। आप बस इसमें सरेंडर कर देते हैं। यह ऐसी फीलिंग है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता और इसके लिए मैं तैयार नहीं था।'
किस फिल्म को सबसे पहले बेटे को दिखाएंगे विकी
बता दें कि इससे पहले एनडीटीवी से बात करते हुए विकी ने बताया था कि वो कौनसी पहली मूवी होगी जिसे वह अपने बेटे को दिखाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘पहली फिल्म जो मैं उसे दिखाऊंगा वो है मसान। वो काफी अच्छी फिल्म है। मुझे पता है वो काफी हार्ड फिल्म है इसलिए जब वो ये सब समझने वाला होगा तब। लेकिन वह फिल्म दिखाती है कि लाइफ कैसी है।’
विकी और कटरीना ने इसी साल सितंबर में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी जबकि उससे काफी समय पहले से उनकी कटरीना की प्रेग्नेंसी की न्यूज आ रही थी। वहीं नवंबर में दोनों पैरेंट्स बने।
विकी और कटरीना ने कुछ समय की डेटिंग के बाद 9 सिदंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। इसी साल दोनों की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विकी लास्ट छावा फिल्म में नजर आए थे जो सुपरहिट मूवी थी। अब वह लव एंड वॉर में दिखेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ। वहीं कटरीना लास्ट मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




