Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVicky Kaushal Recalls First Meeting With Katrina Kaif Reveals Sunil Grover Introduced Them
कटरीना कैफ के साथ कैसे हुई थी फर्स्ट मीटिंग, विकी कौशल बोले- मैंने कहा किसी अच्छे लड़के से...

कटरीना कैफ के साथ कैसे हुई थी फर्स्ट मीटिंग, विकी कौशल बोले- मैंने कहा किसी अच्छे लड़के से...

संक्षेप: विकी कौशल ने बताया कि कटरीना कैफ के साथ उनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी। इतना ही नहीं विकी ने बताया कि उन्होंने कटरीना के अलावा कई एक्ट्रेसेस को शादी को लेकर बोला था एक शो के दौरान।

Thu, 13 Nov 2025 01:19 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विकी कौशल हाल ही में शो टू मच विद ट्विंकल और काजोल में पहुंचे। इस दौरान विकी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। विकी ने यह भी बताया कि कैसे वह कटरीना से पहली बार मिले थे और उन्हें कटरीना से इंट्रोड्यूस और किसी ने नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर ने करवाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहली बार कब और कहां मिले

विकी ने कहा, ‘मैं पहली बार उनसे अवॉर्ड शो के दौरान मिला जिसे मैं होस्ट कर रहा था और वह गेस्ट बनकर वहां आई थीं। मैंने उनके साथ स्टेज पर चिकनी चमेली में परफॉर्म किया और वहीं मैं पहली बार उनसे मिला और फिर हम बैकस्टेज पर गए सुनील ग्रोवर के साथ इस दौरान सुनील ग्रोवर और कटरीना ने साथ में भारत फिल्म में काम किया था और दोनों दोस्त बन गए थे।’

विकी ने कहा, ‘हम तीनों साथ में खड़े थे और सुनील ने मुझे इंट्रोड्यूज करवाया। उनसे मिलने के 5 मिनट बाद ही कटरीना ने मुझे बताया कि शो कैसे होस्ट करते हैं और कैसे शो को एंड करना चाहिए।’

मजाक में कहा था शादी कर लो

विकी ने फिर कहा, ‘पहले मैंने उन्हें सबसे पहला हाय कहा और कटरीना ने कहा हाय विक्की और फिर उन्होंने बताया कि मुझे ऑडियंस की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसके बाद दूसरे अवॉर्ड शो के दौरान मैंने कटरीना को कहा कि आप किसी अच्छे से लड़के से शादी क्यों नहीं करती हो विकी जैसे लड़के के साथ। उस वक्त हम एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे।’

विकी ने आगे कहा, ‘सच तो यह है कि स्टेज पर मुझे ये मजाक में बोलना था चाहे कोई भी एक्ट्रेस होती। उस रात मैंने शो में कई से ये सवाल पूछे, लेकिन कटरीना और मेरा वाला मोमेंट ही वायरल हुआ।’

बता दें कि कटरीना और विकी ने 9 दिसंबर 2021 में शादी की और इसी साल नवंबर में दोनों बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।