हौंसला ईंधन बदला…विकी कौशल ने धुरंधर 2 देखते ही रणवीर के बारे में लिखी ये बात, आदित्य धर के काम की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने धुरंधर 2 देखने के बाद रणवीर सिंह के काम की तारीफ की है। आदित्य धर पर गर्व जताया और राकेश बेदी को कमाल बताया। विकी ने टीम में काम कर रहे अन्य लोगों के काम को भी सराहा है।

रणवीर सिंह धुरंधर 2 में अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। साउथ फिल्म एक्टर्स, डायरेक्टर ने धुरंधर 2 को खास बताया है। अब आदित्य धर की फिल्म के पहले हीरो विकी कौशल ने आखिरकार धुरंधर 2 देख कर अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्टर ने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर, कास्ट, एडिटिंग करने वाले की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने रणवीर को अपनी इंस्पिरेशन बताया। राकेश बेदी को कमाल का एक्टर। विकी का ये पोस्ट पसंद किया जा रहा है।
विकी ने की धुरंधर की तारीफ
विकी कौशल ने धुरंधर 2 देखने के बाद लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज- आदित्य धर, मैं हैरान हूं, आप पर बहुत गर्व है। जिस लगन और मेहनत के साथ अपने ये फिल्म बनाई है उसे देख कर मैं अचंबित हूं। ये किसी गोल्ड स्टैंडर्ड से कम नहीं है। रणवीर सिंह, आपने मुझे इंस्पायर किया है भाई। एक्टर के तौर पर आपके काम को मैच कर पाना मुश्किल है। हौंसला ईंधन बदला, आर माधवन सर, आपको देखने में मजा आया। राकेश बेदी सर आप कमाल हो, मुस्तफा अहमद, आपको गले लगाना है। स्वाद आ गया'। विकी ने आगे फिल्म एडिट करने वाले शिव कुमार पनिक्कर के काम की तारीफ की और सबसे मुश्किल बताया।
विकी के साथ है कनेक्शन
विकी ने अपने इस पोस्ट में खुद को म्यूजिक कंपोजर शाश्वत का फैन बताया। मेकर्स, प्रोड्यूसर की तारीफ की। इस फिल्म से जुड़े हर शख्स को उन्होंने धुरंधर बताया। विकी का ये पोस्ट पसंद किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस फिल्म के मेकर्स के साथ विकी का पुराना कनेक्शन है। आदित्य धर की पहली फिल्म उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक में विकी ने लीड रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। विकी और आदित्य ने अपने काम के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर की अगली कड़ी को ऑडियंस पसंद कर रही है। ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने 900 करोड़ का कलेक्शन किया हो। वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म धमाका कर रही है। धुरंधर 2 ने वर्ल्ड वाइड 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। धुरंधर में नजर आए सभी एक्टर्स के काम, कहानी और म्यूजिक को पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर चर्चाए पाकिस्तान में भी हो रही है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


