विकी कौशल बोले बच्चे को छोड़कर काम पर जाना मुश्किल, कहा- एक्टिंग से बेहतर डायपर…

Dec 20, 2025 08:44 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पापा बनने के बाद विकी कौशल काफी खुश हैं। हाल ही में उन्हें उनकी फिल्म छावा के लिए अवॉर्ड मिला और उन्होंने इस अवॉर्ड को अपने बेटे को डेडिकेट किया।

विकी कौशल बोले बच्चे को छोड़कर काम पर जाना मुश्किल, कहा- एक्टिंग से बेहतर डायपर…

विकी कौशल और कटरीना कैफ पैरेंट्स बन गए हैं और अब पैरेंटहुड की जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। विकी का कहना है कि बच्चे को घर छोड़कर बाहर आना उनके लिए काफी मुश्किल है। दरअसल, विकी को हाल ही में एक इवेंट में छावा फिल्म के लिए एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है और इस दौरान उन्होंने अपने दिल की फीलिंग्स शेयर की।

बेटा आशीर्वाद बनकर आया है

विकी बोलते हैं कि थैंक्यू, यह मेरे परिवार और मेरे छोटे बच्चे के लिए है जो मेरे लिए आशीर्वाद बनकर आया है। ये पहली बार है जो मैं शहर छोड़कर आया हूं पिता बनने के बाद और सच में काफी मुश्किल है। मुश्किल है, लेकिन मैं जानता हूं कि जब वह बड़ा होगा और ये सब देखेगा तो उसे अपने पापा पर गर्व होगा।

काफी कुछ नया है

जब विकी से पूछा गया कि क्या पिता होना उनके लिए एक चैलेंज है तो उन्होंने कहा, ‘अभी काफी कुछ नया है। फिलहाल रातें काफी जादुई हैं। मुझे नहीं पता मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि क्या फीलिंग है। लेकिन यह एक स्पेशल फीलिंग है और भगवान का आशीर्वाद है। पूरा परिवार काफी खुश है और यह अवॉर्ड मेरे पूरे परिवार खासकर मेरे बेटे के लिए है।’

विकी ने यह भी कहा कि अब वह एक्टिंग से बेहतर डायपन चेंज करने में हैं।

बता दें कि इसी साल नवंबर में विकी और कटरीना बेटे के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने इस गुड न्यूज को शेयर कर लिखा था हमारी खुशी का एक टुकड़ा आ गया है। स्वागत है हमारे बेबी बॉय का। विकी और कटरीना ने 2021 में शादी की थी। दोनों उससे पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं पड़ने दी थी।

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विकी कि इस साल फिल्म छावा रिलीज हुई जो सुपरहिट थी। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह होंगे।

वहीं कटरीना लास्ट फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;