
छावा की शूटिंग के दौरान हुई थी यह घटना, विक्की कौशल के ट्रेनर भी रह गए थे हैरान
विक्की कौशल की फिल्म छावा के लिए बॉडी बनाना कोई आसान काम नहीं था। विक्की कौशल के पास सिर्फ 3 महीने का वक्त था और उसमें भी 1 महीने का वक्त उन्हें एक इंजरी के बाद ठीक होने के लिए देना पड़ गया था।
साल 2025 में रिलीज हुई विक्की कौशल और विनीत कुमार सिंह की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और विक्की कौशल की फिजीक देखकर लोग दंग रह गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल को उनके जैसी ही डेडिकेशन और जिद दिखानी पड़ी थी। हुआ यह था कि फिल्म के लिए विक्की के पास बहुत कम समय बचा था और इसी में उन्हें अपना बेस्ट करके देना था।
सिर्फ 3 महीने में बनानी थी ऐसी बॉडी
फिल्म के लिए विक्की कौशल के पर्सनल फिटनेस ट्रेनर रहे तेजस लालवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैं गहरी नींद में था जब उनका कॉल आया और उन्होंने कहा कि 3 महीना है, बॉडी बनाना है। मैंने कहा- हां, क्यों नहीं। हमने शूट फिल्म के बहुत जरूरी सीक्वेंस के दौरान शुरू किया था जब उसे किसी भी सूरत में टाला नहीं जा सकता था। और वो इनजर्ड हो गए। शुरू में तो लग रहा था कि हल्का दर्द है, हो जाएगा। लेकिन अगली सुबह जब वो उठे तो वो अपना हाथ भी नहीं उठा पा रहे थे।'
एक चोट की वजह से सब कुछ दांव पर
ट्रेनर ने बताया- किसी को नहीं समझ में आ रहा था कि हुआ क्या है। इतने महीने की लंबी चौड़ी तैयारी, एक चोट और सब कुछ बर्बाद होने की कगार पर था। करीब एक महीने के बाद वो वापस आए और कहा- चलो ट्रेनिंग करते हैं। पहला दिन बहुत ज्यादा मुश्किल था। हम सिर्फ उन्हीं हिस्सों की ट्रेनिंग कर पा रहे थे जिनमें हाथों का इस्तेमाल नहीं करना था। उस दौरान जो डिसिप्लिन मैंने विक्की कौशल के अंदर देखा है, वो ठीक वही मानसिकता थी जो छत्रपति संभाजी महाराज में आपको नजर आती है, कि वापसी करनी है।
लागत से कई गुना ज्यादा रही कमाई
फिल्म में अक्षय खन्ना ने निगेटिव रोल प्ले किया था और इस फिल्म की कहानी और विजुअल्स ने लोगों को रोमांच से भर दिया था। फिल्म के कई सीन ऐसे थे जिन्हें थिएटर में देखते हुए आपकी रूह कांप जाती है, क्योंकि आपको पता होता है कि यह सब कुछ सत्य घटना पर आधारित है। तकरीबन 140 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 601 करोड़ 54 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 807 करोड़ रुपये रहा था।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




