शाम कौशल ने बताया विकी या कटरीना किसके जैसा दिखता है पोता विहान, की बहूरानी की तारीफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कटरीना कैफ और विकी कौशल के बेटे विहान की झलक देखने के लिए उनके फैन्स बेताब हैं। उन्होंने अपने बेटे को सोशल मीडिया और दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा है। इस बीच विकी के पिता ने बताया कि पोता कैसा दिखता है।

vicky kaushal katrina kaif

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपने बेटे विहान को फैन्स की नजरों से छिपाकर रखा है। कुछ वक्त पहले मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने पैप्स को बेटे की झलक दिखाई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर अब तक उसकी कोई तस्वीर नहीं आई है। इस बीच विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने बताया है कि उनका पोता कैसा दिखता है। उन्होंने यह भी कहा कि विहान बहुत अच्छा बच्चा है। वह दूर होकर मिस करते हैं तो उसे वीडियो कॉल कर लेते हैं।

विहान ने बदल दी जिंदगी

विकी कौशल के पिता शाम कौशल इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब भी मैं काम में फंसा होता हूं तो फिजिकली गले नहीं लगा पाता। मैं उसे वीडियो कॉल करके बात कर लेता हूं। वह बहुत अच्छा है। मैं ईश्वर का जितना हो सकता है धन्यवाद देता हूं।'

किसके जैसा है विहान

पोता विहान किस पर गया है? इस पर शाम कौशल बोले, 'मुझे लगता है कि वह विकी कौशल जैसा दिखता है।' शाम कौशल ने खुद को खुशनसीब कहा कि उन्हें ऐसा परिवार मिला। वह बोले, 'दुनिया में कई सारे पेरेंट्स हैं जिनको किस्मत से अच्छे बच्चे मिले हैं। मैं उनमें से एक हूं। मेरे दो बेहतरीन बच्चे हैं और मेरी बहू बहुत अच्छी। मैं ऊपरवाले का शुक्रगुजार हूं।'

चाय-नाश्ते के बाद क्या करूंगा?

शाम कौशल ने कहा कि वह अभी काम करते रहना चाहते हैं। वह बोले, 'वे लोग बोलते हैं कि मैं काम करना बंद कर दूं लेकिन अगर मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा। मैं तबसे काम कर रहा हूं जबसे नौ साल का था। मैं चाय और नाश्ता करने के बाद क्या करूंगा? पहले मैं इनसिक्योरिटी के साथ काम करता था। मुझे परिवार चलाना था, बच्चे पालने थे। अब मैं सिक्योर जोन में हूं। मुझे पैसे की चिंता नहीं। मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा हूं और मैं एंजॉय ज्यादा कर रहा हूं।'

जब पहली बार बेटे से अलग हुए विकी

विकी-कटरीना के बेटे विहान का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। बेटे के जन्म के बाद विकी ने काम से छह हफ्ते का ब्रेक लिया था। वह एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि इसके बाद जब काम पर वापस लौटे तो दिल बैठने लगा। उनका जाना मुश्किल हो रहा था। तब उन्हें समझ आया कि मां-बाप अक्सर क्यों कहते हैं कि बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो गए। उन्होंने बताया था कि वह नए-नए पिता बने हैं तो कई सारी फीलिंग्स आती रहती हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।