सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती; पिता को देखने लीलावती हॉस्टिपल पहुंचे सलमान

Feb 17, 2026 01:28 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत सही नहीं है। मंगलवार के दिन उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती; पिता को देखने लीलावती हॉस्टिपल पहुंचे सलमान

सलमान खान के पिता और जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी तक परिवार की तरफ से ये जानकारी नहीं दी गई है कि सलीम खान को क्या हुआ है। वहीं पैप्स ने सलमान खान और आयुष शर्मा को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया है। बता दें, सलीम खान की उम्र 90 साल हैं।

सूत्र ने दी जानकारी

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सलीम खान इस वक्त आईसीयू में हैं। उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद, सलमान खान, बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री और दामाद आयुष शर्मा समेत परिवार के सदस्य उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।

सलीम खान का करियर

सलीम ने अपने करियर की शुरुआत छोटे एक्टिंग रोल से की थी, लेकिन उन्हें ब्रेकथ्रू तब मिला जब उन्होंने राइटिंग की तरफ अपना रुख किया। जावेद अख्तर के साथ, उन्होंने 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड स्टोरीटेलिंग को एक नया रूप दिया। उन्होंने 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी जिसमें से 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।

सलीम-जावेद की लिखीं आइकॉनिक फिल्में

  • शोले (1975)
  • जंजीर (1973)
  • दीवार (1975)
  • डॉन (1978)
  • मिस्टर इंडिया (1987)
  • त्रिशूल (1978)
  • शक्ति (1982)
  • हाथी मेरे साथी (1971)
  • सीता और गीता (1972)
  • यादों की बारात (1973)
  • काला पत्थर (1979)

दो शादियां

सलीम खान ने बॉलीवुड के सबसे मशहूर राइटर बनने से बहुत पहले 1964 में सलमा खान (जन्म सुशीला चरक) से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं: सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री। 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलेन से दूसरी शादी की। बाद में परिवार ने अर्पिता खान को गोद लिया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;