Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVeteran Bollywood actress Kamini Kaushal passes away at 98
सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आई थीं नजर

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आई थीं नजर

संक्षेप:

Kamini Kaushal: कामिनी कौशल देश की सबसे ज्यादा उम्रदराज एक्ट्रेस थीं। इनकी मौजूदगी भारतीय सिनेमा के सुनहरे दिनों का अहसास कराती थीं। इन्होंने अपनी जिंदगी के 75 साल फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं।

Nov 14, 2025 12:49 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश की सबसे ज्यादा उम्रदराज एक्ट्रेस होने का टाइटल हासिल करने वालीं एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया है। वह अभी 98 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से फिल्मों से दूर रहती थीं। आखिरी बार उन्हें आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार के करीबी दोस्त ने की पुष्टि

शुक्रवार को, परिवार के एक करीबी दोस्त साजन नारायण ने पीटीआई को बताया, “गुरुवार देर रात मुंबई स्थित अपने घर पर उनका निधन हुआ। फरवरी में वह 99 वर्ष की हो जातीं।” उनकी मृत्यु का कारण अभी तक अज्ञात है और परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

93 साल की उम्र तक नहीं ली थी दवाई

दिलचस्प बात ये है कि 93 साल की उम्र तक कामिनी कौशल इतनी स्वस्थ थीं कि उन्हें किसी दवाई का सहारा नहीं लेना पड़ता था। हालांकि उसके बाद उनकी जिंदगी में ऐसा पल आया जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया। उनके बड़े बेटे राहुल सूद का निधन हो गया। राहुल अपनी मां के घर के पास ही रहते थे और उनका पूरा ख्याल रखते थे। वहीं राहुल के दोनों छोटे भाई- श्रवण और विदुर अमेरिका और लंदन में रहते थे।

कैसे हुआ था निधन?

2021 में कामिनी जी के जन्म की 94वीं सालगिरह से पहले राहुल को कोरोना हो गया था और वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। राहुल की मौत के बाद कामिनी पूरी तरह टूट गई थीं। उसके बाद उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों ने घेर लिया था और उनकी दुनिया बदल गई थी। राहुल के जाने के बाद उनके छोटे बेटे विदुर ने लंदन छोड़ दिया था और मां का ख्याल रखने के लिए मुंबई लौट आए थे, लेकिन राहुल की याद कामिनी को अक्सर सताती रहती थी।

इन फिल्मों में आई थीं नजर
कामिनी कौशल ने 1946 में आई फिल्म 'नीचा नगर' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। यह वही फिल्म है जिसने पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता था। फिर उन्होंने दो भाई (1947), शहीद (1948), नदिया के पार (1948), जिद्दी (1948), शबनम (1949), पारस (1949), नमूना (1949), आरजू (1950), झांझर (1953), आबरू (1956), बड़े सरकार (1957), जेलर (1958), नाइट क्लब (1958) और गोदान (1963) में बेहतरीन काम कर लोगों का दिल जीता था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।