रमाकांत दयामा का निधन, स्कैम 1992 में निभाया था हर्षद मेहता के पिता का रोल
यशस्विनी आर दयामा के पिता और दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोनी लिव की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता के पिता का रोल निभाया था।

दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। उनकी को-एक्टर शुभांगी लाटकर ने सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें, रमाकांत दायमा ने यूं तो कई सारे लोकप्रिय टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें फेम ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता के पिता के रोल से मिला था।
शुभांगी लाटकर का पोस्ट
शुभांगी लाटकर ने एक्टर का डांस करने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज हमने खूबसूरत इंसान को खो दिया। मेरे पास शब्द नहीं हैं। रमाकांत दायमा मेरे लिए सिर्फ एक प्यारे दोस्त और फैमिली फ्रेंड ही नहीं थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे जिनकी मैं दिल से तारीफ और इज्जत करती थी। उनकी जिंदगी में कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न आ जाए, वह जिंदगी का मजा लेना बखूबी जानते थे।’
अधूरे रह गए ये सपने
उन्होंने आगे लिखा, ‘बेहतरीन डांसर, दिल को छू लेने वाले गायक, उम्दा अभिनेता और मेरे लिए एक समझदार सलाहकार जिनकी बातों में हमेशा गहरा अर्थ होता था। हो सकता है कि वह देखने में छोटे लगते हों, लेकिन वह उन सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे जिन्हें मैं जानती हूं। हालांकि, हम सभी जानते थे कि वह कई महीनों से बीमार थे, फिर भी कहीं न कहीं दिल में उम्मीद बनी रहती है। हमारे कई अधूरे प्लान थे। सालों बाद, मैं सचमुच उनके साथ फिर से काम करना चाहती थी।’
उनके आखिरी शब्द
शुभांगी लाटकर ने बताया, 'हमने साथ मिलकर एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला किया था। जब मैंने उनसे गुजारिश की, तो वह मुस्कुराए और बोले, मुझे पहले ठीक हो जाने दो। हमने मंच पर साथ मिलकर चुनिंदा खूबसूरत कविताएं पेश करने का भी प्लान बनाया था। वह सपना भी अब अधूरा ही रह गया... कुछ नुकसान अपने पीछे ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जिसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन होता है। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। आपकी बहुत याद आएगी, रमाकांत जी। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि
एक्टर के निधन का कारण अभी पता नहीं चला है। इंडस्ट्री के लोग, उनके फैंस और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
रामाकांत का परिवार
एक्ट्रेस हैं रमाकांत की बेटी
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


