
रमेश और सीमा देव के बेटों को पहचानते हैं आप? अजय देवगन-सलमान के साथ की फिल्में, दूसरे ने जीते अवॉर्ड
60 के दशक के सिनेमा में अपने काम से ऑडियंस को हैरान करने वाले रमेश देव और सीमा देव के दोनों बेटे फिल्मों में एक्टिव हैं। एक ने अजय देवगन, सलमान खान के साथ एक्टिंग की तो दूसरे ने जीते अवॉर्ड्स। जानिए कौन हैं इनके सेलेब्रिटी बेटे।
हिंदी सिनेमा ने कई यादगार जोड़ियां दी हैं जो जिंदगी के अंतिम सफर तक एक साथ रहीं। इनमें एक जोड़ी एक्टर रमेश राव और सीमा राव की भी शामिल है। दोनों ने 50 और 60 के दशक में फिल्मों में काम शुरू किया और अपनी उम्र के अंतिम सफर तक फिल्मों का हिस्सा रहे। दोनों मराठी सिनेमा का भी बड़ा नाम थे। लेकिन हिंदी फिल्मों के किरदारों ने ऑडियंस के दिमागे में इनकी छवि छोड़ दी। सीमा ने कम उम्र में रेखा की सास, हीरो की मां का किरदार निभाया। वहीं रमेश देव फिल्मों में कभी विलेन, पुलिस तो कभी डॉक्टर बने नजर आए। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। खास बात ये थी कि इनके दो बेटे हुए और दोनों ने अपने पेरेंट्स की तरह फिल्मों में ही नाम बनाया। आपने इनके बेटों अजिंक्य और अभिनय देव की फिल्में देखी होंगी।
सीमा देव और रमेश देव की मुलाकात
कम ही लोग जानते हैं कि सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ है। फिल्मों में पहचान बनाने के लिए एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल लिया था। कम ही लोगों को पता है कि सीमा और रमेश देव की पहली मुलाकात मुंबई की लोकल ट्रेन में हुई थी। सीमा को नहीं पता था कि जिस शख्स को ट्रेन में वो अपने सामने बैठा देख रही हैं आगे चलकर यही इनके जीवन साथी बनेंगे। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद सीमा और रमेश की कई मुलाकाते हुए और दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। रमेश उसी समय सीमा से शादी करना चाहते थे। लेकिन एक्ट्रेस के घर की मज़बूरी कुछ ऐसी थी कि वो शादी नहीं कर सकती थीं।

चार साल के इंतजार के बाद ऐसे हुई शादी
सीमा घर की अकेली कमाने वाली महिला थीं। वो चाहती थीं कि उनके परिवार के लिए घर ले लिया जाए और उसके बाद वो अपना घर बसाने के बारे में सोचेंगी। सीमा ने चार साल मेहनत की मराठी फिल्मों की तो स्टार बन गई थीं। हिंदी फिल्मों में भी काम मिलने लगा था। जब मां को घर दिला दिया उसके बाद सीमा और रमेश ने शादी की। इस शादी से दोनों के दो बेटे हुए एक्टर अजिंक्य देव जिन्हें आपने गैर जैसी कई फिल्मों में देखा होगा। अजिंक्य ने अपनी मां के साथ फिल्म संसार में भी काम किया था। इस फिल्म में रेखा और राज बब्बर लीड रोल में थे। सीमा ने रेखा की सास और राज बब्बर की मां का किरदार निभाया था। अजिंक्य उनके छोटे बेटे बने थे। ये वही फिल्म थी जिसमें अनुपम खेर भी थी। अनुपम का किरदार घर में लकीर खींच देता है।
सीमा देव के बड़े बेटे
अजिंक्य ने मराठी, तेलुगू के साथ कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्हें अजय देवगन की फिल्म गैर और तान्हाजी में देखा गया था। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में अजिंक्य ने एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया था। हाल में आई फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में एक्टर को ब्रिज कमांडर के किरदार में देखा जा सकता है।
छोटे बेटे बने डायरेक्टर

दूसरी तरफ अजिंक्य के भाई अभिनय देव ने फिल्ममेकिंग को करियर बनाया। उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म डेली बेली डायरेक्ट की थी जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें मिलीं। इस फिल्म के लिए अभिनय ने फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू का अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज 24 डायरेक्ट की थी।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




