
वीराना की जैस्मिन धुन्ना मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट? वीडियो देख लोग बोले- आज भी इतनी सुंदर
संक्षेप: वीराना की खूबसूरत चुड़ैल जैस्मिन याद है? एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना कई साल से लाइमलाइट से दूर हैं। अब एक वीडियो आया जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स दिख रहे हैं।
वीराना फिल्म की खूबसूरत चुड़ैल जैस्मिन धुन्ना की तलाश इंटरनेट पर लंबे समय से जारी है। किसी प्लैटफॉर्म पर उनका सुराग नहीं लग पा रहा था। अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जैस्मिन से हूबहू मिलती हुई एक प्यारी सी लेडी एयरपोर्ट पर दिख रही है। कई लोग इस वीडियो को सच मान बैठे हैं लेकिन यह एआई से बनी एडिटेड क्लिप है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि जैस्मिन अब ऐसी ही दिखती होंगी।

क्या है वायरल क्लिप
क्लिप में कंधे तक बाल शर्ट और जींस पहने हुए एक लेडी दिख रही हैं। पैप्स उनके आगे-पीछे कैमरा लिए दिख रहे हैं। वह लोगों की तरफ हाथ हिलाती हैं और सामने की तरफ रुकने का इशारा करती हैं। हाथ में ट्रोली बैग लिए वह एयरपोर्ट से निकलकर गाड़ी में बैठ जाती हैं। लोग इस क्लिप को काफी पसंद कर रहे हैं हालांकि यह एआई से बनी है। Bollywood.test पेज पर इसको शेयर किया गया है उसके ओनर का कहना है कि जैस्मिन जैसी दिखने वाली महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उनके दोस्त ने देखा था। उनका वीडियो नहीं क्लिक हो पाया तो उन्होंने यह क्लिप AI से बनाी है।
क्या बोल रहे लोग
इस क्लिप पर एक कमेंट है, वाह वह अभी भी बहुत प्यारी लग रही हैं, अगर यह वही हैं तो। एक और ने लिखा है, सनी लियोनी भी ऐसी ही दिखेगी बुढ़ापे में फिर भी सुंदर लग रही है। एक कमेंट है, जिसने भी इनको ढूंढा है उनको बारंबार प्रणाम, हमारी पूरी पुरानी यादों में इनका बहुत महत्व रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि ये एआई वीडियो है। इस पर एक ने कमेंट किया है कि ये उन वीडियोज से तो अच्छा जो लोगों के कपड़े उतार देते हैं। बता दें कि जिस पेज से यह लिया गया है वहां कई एआई जनरेटेड वीडियोज और फोटोज पड़े हैं।
कहां हैं जैस्मिन?
बता दें कि जैस्मिन धुन्ना को वीराना में देखकर लोग उनकी सुंदरता के मुरीद हो गए थे। हालांकि उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया और फिल्मी दुनिया छोड़ दी। जैस्मिन इस समय कहां हैं यह किसी को नहीं पता। रिपोर्ट्स थीं कि जैस्मिन की मां का निधन हुआ जिससे वह टूट गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




