
बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद सलमान खान ने किया था वरुण धवन को फोन- मुझे तुम पर...
वरुण धवन ने फिल्म बॉर्डर 2 में काम किया जिसमें उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में थे। इस फिल्म में वरुण की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।
बॉर्डर 2 इस साल की सक्सेसफुल और हिट फिल्म में से एक है। इस फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। वरुण जिन्हें फिल्म रिलीज से पहले काफी ट्रोल किया गया था, उनकी फिल्म रिलीज के बाद काफी तारीफ हुई। उनकी परफॉर्मेंस को अच्छा रिव्यू मिला था। अब वरुण ने हाल ही में बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म के बाद उन्हें कॉल किया था और कहा क्या, यह आपको आगे बताते हैं।
सलमान खान ने क्या कहा था
मीडिया टुडे से बात करते हुए वरुण ने कहा, 'जब ट्रोलिंग हो रही थी, मुझे तब सलमान भाई का कॉल आया और वह हंस रहे थे। उन्होंने कहा अच्छी चीजें आने वाली हैं। यही उन्होंने बस कहा। उनकी सलाह और विश्वास मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। बाद में जब बॉर्डर 2 रिलीज हुई और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला, उन्होंने फिर मुझे कॉल किया और कहा कि वह मेरे और बाकी सबके लिए काफी खुश हैं। लेकिन एक बात जो उन्होंने मुझे कही वो भी सुबह 2 बजे, जिसे सुनकर मैं बेड पर खड़ा हो गया वो ये कि उन्होंने कहा, मुझे तुम पर गर्व है बेटा। वो मेरे लिए बहुत बड़ा मोमेंट था क्योंकि वह आसानी से लोगों की तारीफ नहीं करते हैं। उनकी तारीफ ने मुझे बहुत कॉन्फिडेंस दिया। मुझे फिल्म और भगवान कृष्ण पर विश्वास था और जो भी हुआ वो अब इतिहास का हिस्सा है।
वरुण को क्यों किया जा रहा था ट्रोल
बता दें कि जब बॉर्डर 2 का टीजर और गाना रिलीज हुआ था तब वरुण की स्माइल को लेकर लोगों ने एक्टर को ट्रोल किया। लोगों को शक था कि वरुण, परम वीर चक्र कर्नल होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा पाएंगे या नहीं। लेकिन उस वक्त वरुण ने सिर्फ एक ही स्टेटमेंट दी थी कि वह बस अपने काम के जरिए लोगों को जवाब देंगे। उनका काम ही अब बात करेगा।
बॉर्डर 2 की बात करें तो यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी जो 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में पहले पार्ट से सिर्फ सनी देओल थे।
वरुण की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि वरुण अब नो एंट्री 2 और है जवानी तो इश्क होना है मूवी में नजर आने वाले हैं। नो एंट्री 2 में वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे। वहीं है जवानी तो इश्क होना है में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय होंगी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




