वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी को थी 'हिप डिस्प्लासिया' बीमारी, कहा- 'वो ठीक से चल नहीं पाती थी'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वरुण ने बताया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप) की बीमारी थी, जिसकी वजह से वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। उन्होंने  बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी, तो उसे DDH डायग्नोस हुआ था।

वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी को थी 'हिप डिस्प्लासिया' बीमारी, कहा- 'वो ठीक से चल नहीं पाती थी'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन उन स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल 2024 में माता-पिता बने, जब उनकी बेटी लारा का जन्म हुआ। वरुण ने हाल ही में अपनी बेटी की बीमारी के बारे में बताया, जिसकी वजह से वो ठीक से चल नहीं पाती थी। आइए जानते हैं कौन सी है वो बीमारी?

वरुण की बेटी को है ये बीमारी

दरअसल वरुण धवन ने हाल ही में 'बी ए मैन, यार!' के हालिया एपिसोड का हिस्सा बनें। इस दौरान वरुण ने बताया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप) की बीमारी थी, जिसकी वजह से वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। उन्होंने बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी, तो उसे DDH डायग्नोस हुआ था। वरुण ने कहा, "मेरी बेटी को DDH डायग्नोस हुआ था, जिसमें हिप सॉकेट से हिप खिसक जाता है। एक पैर लंबा छोटा हो जाता है जिसकी वजह से टेढ़ी चाल हो जाती है। आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।"

स्लिप डिस्क जल्दी हो जाती है

वरुण धवन ने आगे कहा, "आपको आर्थराइटिस जल्दी हो जाता है, स्लिप डिस्क जल्दी हो जाती है। वेस्ट में इसका बहुत अच्छा ट्रीटमेंट होता है, बर्थ पे ही इंडिया में हर जगह नहीं है इतना। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका केयर करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक प्रोसीजर से वे हिप वापस लगा सकते थे। लेकिन उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। इसका मतलब है कि उसे 2.5 महीने तक कास्ट में रहना पड़ा। जो बहुत मुश्किल है। उसे एनेस्थीसिया देना और फिर वह कास्ट में होश में आई। अब कास्ट निकल गई है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं।"

वरुण ने की माता-पिता ये अपील

अपने इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने बाकी माता-पिता से यह भी अपील की कि वे अपने बच्चों की हरकतों पर बारीकी से नजर रखें और अगर उन्हें बच्चे के शुरुआती विकास के सालों में कुछ भी असामान्य लगे, तो तुरंत किसी बाल रोग विशेषज्ञ (pediatrician) के पास लेकर जाएं और उनसे सलाह लें। क्योंकि भारत में बहुत कम लोग इस बीमारी के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जागरूकता फैलाना चाहते थे, खासकर इसलिए क्योंकि अगर बच्चे के विकास के शुरुआती दौर में ही इस बीमारी का पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।