वरुण धवन ने ठुकरा दी थी 'अंधाधुन' मूवी, पहले यह एक्ट्रेस करने वाली थी लीड रोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन असल में पहले वरुण धवन को ऑफर की गई थी। तब मेकर्स ने किसी और एक्ट्रेस को लीड रोल में साइन करने का सोचा था।

वरुण धवन ने ठुकरा दी थी 'अंधाधुन' मूवी, पहले यह एक्ट्रेस करने वाली थी लीड रोल

साल 2018 में आई फिल्म अंधाधुन सुपरहिट रही थी। फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली और तकरीबन 32 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस मूवी ने 457 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने लीड रोल प्ले किया था और तब्बू-राधिका आपटे फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं, लेकिन क्या आपको पता है कि असल में इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार निभाने वाले थे। आयुष्मान खुराना से पहले यह मूवी वरुण धवन को ऑफर की गई थी, हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया। क्या है पूरा किस्सा? चलिए जानते हैं।

वरुण के साथ ये थी लीड एक्ट्रेस

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के 8 साल बाद अब वरुण धवन ने बताया है कि आयुष्मान खुराना से पहले उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी। एक यूट्यूब चैनल पर तन्मय भट के साथ बातचीत के दौरान वरुण धवन ने बताया कि उन्हें जब इस फिल्म का ऑफर आया तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। वरुण धवन ने रिजेक्शन की वजह बताते हुए कहा कि वह उन दिनों किसी दूसरी फिल्म में व्यस्त थे जिसकी वजह से उनके लिए इस फिल्म को ना कहना मजबूरी हो गया था। वरुण धवन ने बताया कि उनके साथ तब कंगना रनौत को फिल्म में लीड कपल कास्ट किया गया था।

क्या है फिल्म 'अंधाधुन' की कहानी?

वरुण धवन के इस मूवी को ठुकराने के बाद मेकर्स ने आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे को लीड किरदारों में कास्ट किया। फिल्म की बात करें तो यह एक ऐसे पियानो प्लेयर की कहानी थी, जो अंधा होने की एक्टिंग करता है, लेकिन वह असल में सब कुछ देख सकता है। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब आयुष्मान खुराना का किरदार गलती से एक मर्डर देख लेता है। अब अगर गलती से भी उसका यह राज खुला कि वह देख सकता है, तो उसकी जान पर बन आएगी और क्रिमिनल्स उसकी भी हत्या कर देंगे।

ओटीटी पर कहां देखें फिल्म 'अंधाधुन'?

अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में अंधाधुन को दृश्यम, बदला और मैस्ट्रो जैसी फिल्मों के पैरेलल रखा जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो एक ही वक्त पर दो बच्चों का बाप बनने वाला है। एक लड़की जहां उसकी पत्नी है, वहीं दूसरी उसकी गर्लफ्रेंड है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।