
बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले ट्रोलिंग पर वरुण धवन बोले- मैं जहां से आता हूं वहां आपका...
वरुण धवन अब बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म के गाने घर कब आओगे में वरुण के एक्सप्रेशन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया, जिस पर अब एक्टर ने सबको अपना जवाब दिया है।
वरुण धवन बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे जब रिलीज हुआ तब वरुण को उनके एक्सप्रेशन्स को लेकर काफी ट्रोल किया गया। अब वरुण ने इस पर ओपनली रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास अच्छी फिल्म बनाने को लेकर है। वह बोले मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं वो इस शुक्रवार को पता चलेगा।
क्या बोले वरुण
वरुण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप अपने काम से सबकी बोलती बंद कर सकते हो। ये सब चीजें चलती रहती है। इससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं इसके लिए काम करता हूं। मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं वो इस शुक्रवार को पता चलेगा।’
आपका काम बोलता है सिर्फ
वरुण ने आगे कहा, 'मुझे फिल्म पर भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना बहुत जरूरी है। जाहिर सी बात है, नंबर्स, ये सब चीजें मेरा कुछ लेना-देना नहीं है। लेकिन मुझे विश्वास है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यही सबसे जरूरी है। लोग जब थिएटर में जाते हैं, सब भूल जाते हैं। वो एंटरटेन होना चाहते हैं बस, बाकी मैं कुछ और नहीं कह सकता। मैं उस स्कूल से आता हूं जहां आपका काम बोलता है।'
सुनील शेट्टी ने दिया वरुण का साथ
इससे पहले सुनील शेट्टी ने वरुण की हो रही ट्रोलिंग पर कहा था, ‘क्या किसी ने फिल्म देखी है? हमने सिर्फ कुछ छोटी झलक देखी हैं। वरुण फिल्म में धमाल कर देंगे। वह फिल्म में एक दिग्गज ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। मुझे लगता है कि किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले हमें उनका काम देखना चाहिए।’
कब रिलीज हो रही फिल्म
बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। यह 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा और मोना सिंह हैं। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




