फिल्मों जैसा नहीं था वरुण धवन का प्रपोजल, पहले अंगूठी खो गई फिर 3 बार बजाया ये गाना
वरुण धवन ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे उनका नताशा दलाल को प्रपोज करना वैसा फिल्मी नहीं था जैसा हम अमूमन फिल्मों में देखते हैं। इस दौरान एक के बाद एक कई बार गड़बड़ हो गई थी।

वरुण धवन और नताशा दलाल की लव मैरिज हुई थी। दोनों काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे जिसके बाद 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आपको पता है कि वरुण धवन का अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को प्रपोज करना वैसा पल नहीं था जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है। वरुण धवन ने खुद अपने एक पॉडकास्ट में यह किस्सा बताया। 'बेबी जॉन' फेम एक्टर ने बताया कि उन्होंने जिस तरह प्रपोज करने का सोचा था, वो किसी न किसी वजह से बार-बार प्लान गड़बड़ हो जाता था। तो जैसा फिल्मों में आपको परफेक्ट प्रपोजल दिखता है, यह वैसा नहीं था।
फिल्मों जैसा नहीं था वरुण का प्रपोजल
वरुण धवन ने कॉमेडियन तन्मय भट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया, 'हम अलीबाग में थे। मैंने सिंगर मार्क एंथनी का गाना 'यू सैंग टू मी' बजाया। सोचा था कि हम स्विमिंग करेंगे और पूल से बाहर आती ही मैं उसे प्रपोज कर दूंगा।' वरुण ने बताया कि नताशा के पूल से बाहर आने से पहले तक वो इधर-उधर मस्ती कर रहे थे। जब तक उन्हें अंगूठी मिली, तब तक उनकी गर्लफ्रेंड पूल से बाहर आ चुकी थीं। ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार हुआ। वरुण धवन ने कहा- मैंने तीन बार गड़बड़ कर दी। तो जैसा फिल्मों में परफेक्ट प्रपोजल दिखाते हैं, वैसा सच में होता नहीं है।
नताशा को पहले ही लग गई थी भनक
वरुण धवन ने यह भी बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रपोजल के बारे में भांप गई थीं। वह उनका आइडिया समझ चुकी थीं। एक्टर ने बताया कि तब तक क्योंकि नताशा इधर-उधर घूम रही थीं, तो इससे स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ गई। क्योंकि उन्हें तब पता नहीं था कि वरुण धवन उन्हें प्रपोज करने वाले हैं। वरुण धवन को फिर इसमें अपने दोस्तों की मदद लेनी पड़ी ताकि वह उन्हें एक जगह रोक कर रख सकें। वरुण धवन ने बताया, "मैंने अपने दोस्तों से कहा कि उसे एक जगह रोक कर रखें और इधर-उधर घूमने न दें। एक बार वह ड्रिंक लेने गई फिर सलाद खाने, उसे पता चल गया था कि मैं प्रपोज करने वाला हूं।"
वरुण को 3 बार चलाना पड़ा वो गाना
वरुण धवन ने कहा कि उन्हें वो गाना तीन बार चलाना पड़ा। नताशा को भनक लग गई थी कि वरुण उन्हें प्रपोज करने वाले हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी पत्नी से इसलिए तलाक लेने वाला है, क्योंकि वह मां नहीं बनना चाहती है। इस दौरान वह एक दूसरी लड़की के साथ प्यार में पड़ जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि दोनों एक साथ प्रेग्नेंट है। यहीं से असली सिचुएशन शुरू होती है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


