वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के कंडोम सीन पर चली CBFC की कैंची,'फ्लेवर' शब्द को किया म्यूट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ के कुछ सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। एक सीन में कंडोम और उसके फ्लेवर की बात की गई थी। एक अन्य सीन में महिला के कपड़े गलत तरह से दिख रहे थे।

hai jawani toh ishq hona hai

वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ गए हैं। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो रही है। लेकिन CBFC ने रिलीज से पहले फिल्म के कुछ सीन पर कैंची चला दी है। रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने फिल्म में दिखाए गए कंडोम ब्रांड और एक वल्गर हाथ के भाव को रिप्लेस करने की बात कही है। फिल्म इन कट के बाद ही थिएटर में रिलीज हो पाएगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी। डायरेक्टर डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये आखिरी फिल्म बताई जा रही है।

फिल्म के इन सीन पर चली कैंची

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक CBFC के एग्जामिनेशन कमेटी ने फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के एक कंडोम सीन को ब्लर करने की बात कही है। इसके साथ ही सीन में कंडोम फ्लेवर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है। कमेटी ने इस 'फ्लेवर' शब्द को म्यूट करने को कहा है। फिल्म में क्रिकेटर जोस बटलर और बेन स्टोक्स का नाम भी एडिट किया गया है। फिल्म में एक नाचती हुई महिला के सीन में उसके चेहरे पर जूम इन करने को कहा गया है क्योंकि महिला अंडरगारमेंट्स नजर आ रहे थे। जूम इन कर महिला के चेहरे पर ही कैमरा रखने को कहा गया है। CBFC के इन सुझावों को मेकर्स ने मान लिया था। 27 मई को बोर्ड ने फिल्म का CBFC सर्टिफिकेट मेकर्स को दे दिया। अब ये फिल्म 5 जून को थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है।

फिल्म की कहानी

हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी वरुण के किरदार जस और उनकी दो पार्टनर के इर्दगिर्द घूमती है। जस अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) से तलाक लेना चाहता है क्योंकि वो मां नहीं बन सकती है। तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच जस लंदन जाता है और उसकी मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है। दोनों के बीच प्यार होता है और प्रीत मां बनने वाली होती है। इसी बीच बानी भी गुड न्यूज दे देती है। दोनों की डिलीवरी होनी है। इस तिकड़ी के बीच जिमी शेरगिल विलेन बने नजर आ सकते हैं। मनीष पॉल और मौनी रॉय का किरदार एंटरटेन करने वाले हैं।

फिल्म को लेकर विवाद

है जवानी तो इश्क होता है को विवाद का सामना भी करना पड़ रहा है। वासु भगनानी ने मेकर्स पर गाना ‘चुनरी चुनरी’ बिना उनकी परमिशन के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। फिल्म का ये गाना ऑडियंस को खास पसंद नहीं आ रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।