Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVaranasi Movie Cast Fees Priyanka Chopra Charges Rs 30 Cr Know Mahesh Babu And SS Rajamouli Salary
Varanasi Cast Fees: 'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस सुन चकरा जाएगा दिमाग, जानें महेश बाबू ने कितना किया चार्ज

Varanasi Cast Fees: 'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस सुन चकरा जाएगा दिमाग, जानें महेश बाबू ने कितना किया चार्ज

संक्षेप: शनिवार को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में भव्य टाइटल लॉन्च इवेंट हुआ, जहां फिल्म के नाम की घोषणा की गई। मूवी का नाम 'वाराणसी' हैं। प्रियंका 'वाराणसी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में हर कोई प्रियंका, महेश बाबू और मूवी के कलाकारों को दी गई फीस जानने के लिए एक्साइटेड हैं। 

Sun, 16 Nov 2025 05:48 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Varanasi Cast Fees: फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आगामी मेगास्टार फिल्म 'वाराणसी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली उन्होंने 'वाराणसी' के लिए पहली बार महेश बाबू के साथ हाथ मिलाया है। मूवी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। कल यानी शनिवार को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में भव्य टाइटल लॉन्च इवेंट हुआ, जहां फिल्म के नाम की घोषणा की गई। मूवी का नाम 'वाराणसी' हैं। प्रियंका 'वाराणसी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में हर कोई प्रियंका, महेश बाबू और मूवी के कलाकारों को दी गई फीस जानने के लिए एक्साइटेड हैं। तो चलिए जानते हैं?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस फीस के साथ प्रियंका बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा पहली बार फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ 'वाराणसी' में काम करेंगी। पहले इसका नाम SSMB29 रखा गया था। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस मांगी है। ऐसे में अब प्रियंका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि प्रियंका ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

इतनी थी आलिया और अनुष्का की फीस

एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में आलिया भट्ट ने 9 करोड़ रुपये लिए थे, जबकि 'बाहुबली' में अनुष्का शेट्टी ने 5 करोड़ रुपये लिए थे। प्रियंका कथित तौर पर दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ देंगी, जो अब तक सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही हैं। फिलहाल प्रियंका की फीस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

बिना फीस कर रहे फिल्म

रिपोर्ट और कोईमोई के एक करीबी सूत्र के अनुसार, महेश बाबू और फिल्ममेकर एसएस राजामौली नॉर्मल सैलरी नहीं लेंगे। राजामौली को महेश बाबू के उस हुनर पर पूरा भरोसा है जिसने उन्हें स्टारडम तक पहुंचाया है। इसी वजह से दोनों ने ज्यादा फीस न लेने का फैसला किया है। उनका मकसद वाराणसी के साथ एक विरासत बनाना है। इसलिए, महेश बाबू और एसएस राजामौली कथित तौर पर मेकर्स के साथ 40% प्रॉफिट समझौता करेंगे। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महेश बाबू कोई वेतन नहीं लेंगे और उन्होंने एसएस राजामौली के साथ एक साझा लाभ समझौते पर बातचीत की है। इसका साफ मतलब है कि वाराणसी के लिए महेश बाबू का वेतन पूरी तरह से फिल्म के मुनाफे पर निर्भर करेगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।