AR रहमान के विवादित बयान पर बोले संजय मिश्रा; हमारे देश में शपथ ली जाती है…
वध एक्टर संजय मिश्रा ने एआर रहमान के उस विवादित कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में 8 साल से काम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह उन्होंने 'सांप्रदायिक एंगल' और बदलते 'पावर डायनेमिक्स' को बताया था।

वध एक्टर संजय मिश्रा ने हाल ही में म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के उस विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में 8 साल से काम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह उन्होंने 'सांप्रदायिक एंगल' और बदलते 'पावर डायनेमिक्स' को बताया था। जब एआर रहमान के इस बयान पर विवाद तेज हुआ तब म्यूजिक कंपोजर ने सफाई भी दी थी। अब संजय मिश्रा ने एआर रहमान के उस बयान पर कहा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान एक मुस्लिम हैं, लेकिन फिर भी मैं और पूरे देशभर के लोग उन्हें प्यार करते हैं।
एआर रहमान के कमेंट पर क्या बोले संजय मिश्रा
टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में संजय मिश्रा ने कहा, "हमने रहमान को सर-आंखों पर रखा है। उन्हें लगा होगा ऐसा। ये ऐसे ही माहौल है...अपने आप को बनाए रखो कि नमाज पर गड़बड़ हो गया, ये क्यों, वो क्यों..."
संजय मिश्रा बोले- हाजी अली जाता हूं तो झुकता हूं
संजय मिश्रा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “ज्यादा तर जो मेरे साथ काम कर रहे हैं, जो मेरा स्टाफ है, सब मुस्लिम हैं। आज भी हाजी इली जाता हूं तो झुकता हूं। हमारे देश में, भारत मेरा देश है, यहां के वासी मेरे भाई-बहन हैं, ये शपथ ली जाती है। तो अब ऐसा क्यों हो रहा है? माहौल की वजह से।”
बता दें, एआर रहमान के बयान पर मचे बवाल के बाद म्यूजिक कंपोजर ने सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि भारत देश हमेशा से उनका घर, टीचर और प्रेरणा रहा है। उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



