Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVadh 2 Neena Gupta talks about dhurandhar 2 explains why sequels do not work Indian cinema
नीना गुप्ता ने बताया हिंदी सिनेमा में क्यों नहीं चलते सीक्वल? धुरंधर 2 के बारे में कही ये बात

नीना गुप्ता ने बताया हिंदी सिनेमा में क्यों नहीं चलते सीक्वल? धुरंधर 2 के बारे में कही ये बात

संक्षेप:

नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नीना गुप्ता ने वध 2 की रिलीज के बीच इस बारे में बात की कि क्यों भारतीय सिनेमा में सीक्वल्स काम नहीं करते। उन्होंने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर भी बात की।  

Feb 08, 2026 08:26 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साल 2022 में आई फिल्म वध का सीक्वल है। वध 2 की रिलीज के बीच नीना गुप्ता ने सीक्वल्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों हिंदी सिनेमा में सीक्वल्स काम नहीं कर पाते। साथ ही, नीना गुप्ता ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि सीक्वल से फैंस की अपेक्षाएं बहुत होती हैं। वो वही चीज चाहते हैं, लेकिन डायरेक्टर अपने में कहानी का निष्कर्ष निकाल चुका होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉलीवुड में बढ़ रहा सीक्वल कल्चर

टाइम्स नाउ से खास बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा कि बॉलीवुड में सीक्वल कल्चर बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक, फिल्ममेकर्स पहली फिल्म की सफलता को दूसरी फिल्म में नए एलिमेंट्स जोड़ने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड में बनी अधिकांश सीक्वल फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

वध के सीक्वल वध 2 के बारे में क्या बोलीं नीना गुप्ता

वध 2 के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा कि वध 2 सीक्वल है, लेकिन कहानी बिल्कुल अलग है। मेकर्स ने लीड जोड़ी वही रखी है और दर्शकों को अलग कहानी दी है। नीना गुप्ता का मानना है कि डायरेक्टर का ये फैसला काफी शानदार था।

क्यों नहीं चलते सीक्वल्स

नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने देखा कि डायरेक्टर्स सीक्वल में वही जादू बना पाने में सफल नहीं हो पाते हैं। इसका कारण ये है कि लोगों की उम्मीदें अक्सर बहुत ज्यादा होती हैं। वो वही चीजें चाहते हैं, लेकिन निर्देशक अपने मन में कहानी को पूरा कर चुके होते हैं।

नीना गुप्ता ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, मुझे धुरंधर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। मुझे नहीं पता है कि सीक्वल बनाते वक्त उन्होंने फिल्म के सीक्वल को लेकर क्या सोचा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।