योगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ, बोले- मैं हैरान था कि…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी पुलिस के एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर नाना पाटेकर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना किसी पब्लिसिटी के किसानों की मदद की है। 

UP CM Praises Nana Patekar
यूपी सीएम ने की नाना पाटेकर की तारीफ

उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्टर नाना पाटेकर की तारीफ की । उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना किसी पब्लिसिटी के किसानों की मदद की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ

इस मौके पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जब बड़ी संख्या में किसान सुसाइड कर रहे थे, तब नाना पाटेकर किसानों की मदद को आगे आए थे। उन्होंने कहा, "नाना पाटेकर केवल एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि उतने ही संवेदनशील इंसान भी हैं। महाराष्ट्र में जब किसान बड़ी संख्या में सुसाइड कर रहे थे, तब जिस व्यक्ति ने मदद का हाथ बढ़ाया वो कोई और नहीं नाना पाटेकर थे।"

नाना पाटेकर से मिलकर हैरान थे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पाटेकर किसानों के लिए काम करते हुए उनसे मिलने आए और अपना परिचय दिया, तो उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा, "मैं हैरान था। इतना बड़ा एक्टर किसानों के लिए काम कर रहा है, लेकिन ये सच है।" उन्होंने कहा नाना पाटेकर ने सब काम बिना किसी पब्लिसिटी या दिखावे के चुपचाप किया।

नाना पाटेकर के साथ यूपी पुलिस ने बनाई थी शॉर्ट फिल्म

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी बताया कि पाटेकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सिक्योरिटी अभियान में भी एक शॉर्ट फिल्म के जरिए लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने में मदद की। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने शंकर महादेवन की भी तारीफ की। उत्तर प्रदेश पुलिस का गाना ‘खाकी का सितारा’ शंकर महादेवन ने अपनी आवाज से सजाया है।

बता दें, जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध, खासकर डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नाना पाटेकर के साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। योगी आदित्यनाथ उसी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर की तारीफ करते नजर आए।

योगी आदित्यनाथ ने शंकर महादेवन की भी की तारीफ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शंकर महादेवन के गाने के अंदाज में हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आदित्यनाथ ने कहा, “उनका नाम ही शंकर है और अपने नाम के जैसे ही वे 'डबल शंकर' बन गए हैं। वो शंकर भी हैं और महादेव भी।” योगी आदित्यनाथ ने भी इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे गाने का लॉन्च सावन के महीने में हुआ है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडयोगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ, बोले- मैं हैरान था कि…