Ustaad Bhagat Singh OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है 'उस्ताद भगत सिंह', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'उस्ताद भगत सिंह' का बजट 150 करोड़ रुपए था। कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 96.36 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। बता दें कि 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला, जितना इससे उम्मीद की गई थी। यही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी 'उस्ताद भगत सिंह' मुंह के बल गिरी। हालांकि, फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार 'उस्ताद भगत सिंह' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। चलिए जानते हैं ये फिल्म किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी?
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि 'उस्ताद भगत सिंह' के मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल राइटर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। ये फिल्म इसी महीने 16 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। मूवी को आप हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकेंगे। ऐसे में अगर आप 'उस्ताद भगत सिंह' को थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो इसे अब आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।
मेकर्स ने किया ऐलान
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म की है। उन्होंने लिखा, 'नाम भगत है, लेकिन क्रांति ही उसकी पहचान है. 'उस्ताद भगत सिंह' 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें।'
'उस्ताद भगत सिंह' का इतना रहा कलेक्शन
'उस्ताद भगत सिंह' का बजट 150 करोड़ रुपए था। कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 96.36 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। बता दें कि 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। कास्ट की बात करें तो 'उस्ताद भगत सिंह' में श्रीलीला, राशि खन्ना और आर पार्थिबन जैसे एक्टर्स भी नजर आए।
क्या है फिल्म की कहानी?
'उस्ताद भगत सिंह' की कहानी की बात करें तो फिल्म पवन कल्याण ने ऐसे पुलिसवाले का रोल प्ले किया है। ये एक ऐसा ईमानदार और बहादुर पुलिसवाला होता है जो हमेशा गलत के खिलाफ खड़ा रहता है। मूवी में आपको फुल ऑन एक्शन और इमोशन देखने को मिलेगा। फिल्म में गाने भी काफी शानदार है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


