उर्वशी रौतेला ने बताया नंदमुरी बालकृष्ण कैसे करते थे उनके साथ बिहेव, बोलीं- वैलेंटाइन्स पर सबसे पहले किया विश

May 07, 2026 01:35 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण साथ में डाकू महाराज में काम कर चुके हैं। अब उर्वशी ने बताया कि नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनका बिहेवियर कैसा था।

उर्वशी रौतेला ने बताया नंदमुरी बालकृष्ण कैसे करते थे उनके साथ बिहेव, बोलीं- वैलेंटाइन्स पर सबसे पहले किया विश

तेलुगु एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण कई बार किसी न किसी वजह से विवाद में फंस जाते हैं। उर्वशी रौतेला भी नंदमुरी के साथ काम कर चुकी हैं और दोनों का एक डांस सीन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था जो डाकू महाराज का था। अब उर्वशी ने नंदमुरी के ऑन सेट बिहेवियर पर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि नंदमुरी ने उन्हें वैलेंटाइन्स डे पर विश भी किया था।

नंदमुरी को लेकर क्या बोलीं उर्वशी

रेडियो नशी से बात करते हुए उर्वशी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता...कभी-कभी ऐसा होता है कि एक चीज दूसरी चीज को जन्म देती है, फिर तीसरी, चौथी...तो ऐसा ही हो जाता है।’

नंदमुरी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस

उर्वशी ने बताया कि डाकू महाराज में दाबिडि दिबिडि गाने को लेकर जो विवाद हुआ, उसको लेकर वह काफी पॉजिटिव हैं। वह बोलीं कि उनके साथ काम करना बड़ा शानदार रहा है। अगर आप फिल्म देखेंगे तो उसमें आपको एक्शन सीन भी दिखेगा। लेकिन उनके साथ काम करना उर्वशी ने खुद को लकी बताया है।

नंदमुरी के फैंस के फोन खींचने पर क्या कहा

कुछ दिनों पहले नंदमुरी बालकृष्ण का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह फैन का फोन फेंक देते हैं जो उनके साथ फोटोज लेने जाते हैं। इस पर उर्वशी ने कहा कि हां ऐसा होता है, कभी-कभी फैंस को भी बुरा नहीं लगता और वह भी पसंद करते हैं। उर्वशी ने कहा कि ऐसा नहीं कि वह हमेशा गुस्से में रहते हैं। वह डाउन टू अर्थ हैं और उन्हें लोगों से बात करना पसंद है खासकर बच्चों के साथ।

वैलेंटाइन्स डे पर सबसे पहले किया विश

उर्वशी ने आगे कहा, ‘पिछले साल वैलेंटाइन्स डे पर वह सबसे पहले इंसान थे जिन्होंने मुझे विश किया है। वह काफी बच्चे जैसे हैं और खूब मस्ती करते हैं। लेकिन इस बात नजरअंदाज नहीं कर सकते कि वह सुपरस्टार हैं।’

उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ

उर्वशी लास्ट फिल्म डाकू महाराज में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद उन्होंने जाट में स्पेशल सॉन्ग परफॉर्म किया था। इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे।

अपकमिंग फिल्म

उर्वशी की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ब्लैक रोज में नजर आने वाली हैं जो तेलुगु फिल्म है। इसके बाद वह वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स हैं। वहीं फिर वह कसूर 2 में भी नजर आएंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।