उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने की दूसरी शादी, पत्नी संग फोटो शेयर कर कहा- आप मेरी लाइफ में…
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। शादी की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं।

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लिया है। उर्मिला से तलाक के 2 साल बाद अब बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। मोहसिन ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
मोहसिन ने जो शादी की फोटोज शेयर की हैं उसमें उनके निकाह के प्यारे मोमेंट्स नजर आ रहे हैं। मोहसिन ने जहां व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है, वहीं उनकी पत्नी निधा भट्ट ने व्हाइट और गोल्डन कलर का शरारा पहला है।
फोटोज शेयर कर मोहसिन ने लिखा, ‘प्योर इरादे, सच्चा प्यार और दिल सब्र और शुक्र से भरा हुआ है। अपनी आत्मा को प्योर रखें और हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि अल्लाह की स्क्रिप्ट हमेशा बेहतर होती है। उनके परफेक्ट टाइम में मेरी खूबसूरत पत्नी, उन्होंने आपकी ईमानदारी के लिए मुझे इनाम दिया और मुझ पर कृपा की। आप मेरी लाइफ में लाइट लेकर आई हैं इसलिए थैंक्यू मेरे लव।’
मोहसिन ने अपने किसी करीबी मौजी को भी स्पेशयली थैंक्यू बोला है। उन्होंने लिखा, थैंक्यू मौजी मुझे देखने के लिए दूसरी दुनिया से। मुझे पता है आपका आर्शीवाद और प्यार मेरे साथ था। मुझे पता है आज आपको ज्यादा शांति मिली होगी। मैं आज आपको बहुत मिस कर रहा हूं और आई लव यू। अपनी दुआओं में हमें याद रखना।
बता दें कि साल 2024 में उर्मिला और मोहसिन के बीच अनबन की खबरें आई थीं। सितंबर में फिर खबर आई कि उर्मिला ने तलाक की अर्जी दायर की है मुंबई कोर्ट में। रिपोर्ट में यह भी था कि पेटिशन मई 2024 में फाइल हुई थी और दोनों मिलकर अलग हुए हैं। वैसे दोनों के अलग होनी कोई वजह पता नहीं चल पाई है।
बता दें कि जिस तरह उर्मिला और मोहसिन के तलाक की खबर ने सबको हैरान किया था, वैसे ही दोनों की शादी की खबर ने भी सबको चैंकाया था। दोनों ने दरअसल, परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच साल 2016 में शादी की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबर सुनकर सबको बड़ा झटका लगा था। दोनों 7 साल तक साथ रहे थे।
उर्मिला की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह एक समय पर पॉपुलर एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने करियर में दिल्लगी, खूबसूरत, ओम जय जगदीश और जुदाई जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
उर्मिला लास्ट मराठी फिल्म अजूबा में नजर आई थीं जो साल 2014 में आई थी। इसके बाद वह 2018 में आई फिल्म ब्लैकबेल में स्पेशल अपीयरेंस में आई थीं। इस फिल्म के बाद से उर्मिला फिल्मों से दूर हैं।


