14 धमाकेदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार! सनी देओल, नवाजुद्दीन और अनुपम खेर मचाएंगे गदर
जी स्टूडियो ने 14 फिल्मों के नाम अनाउंस किए हैं। इसमें सनी देओल की 'बाप', हर्षवर्धन राणे की 'सिला' से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'ब्लाइंड बाबू' तक कई सारी फिल्में शामिल हैं।

साल 2026 से 2027 के बीच 14 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। खास बात ये है कि सिर्फ हिंदी फिल्में ही नहीं आ रही हैं, बल्कि तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं में बनने वाली फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको इन अपकमिंग फिल्मों के नाम और उनमें नजर आने वाले कलाकारों के बारे में बताते हैं।
7 हिंदी फिल्में होंगी रिलीज
1. बाप
एक्टर्स- सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती
डायरेक्टर- विवेक सिंह चौहान
2. सिला
एक्टर्स- हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब
डायरेक्टर- ओमंग कुमार
3. श्री राम भूमि
एक्टर्स- अनुपम खेर, ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर
डायरेक्टर - कामाख्या नारायण सिंह
4. ब्लाइंड बाबू
एक्टर्स- नवाजुद्दीन सिद्दीकी
डायरेक्टर- रवि वर्मा
5. ब्लाइंड गेम
एक्टर्स- अर्जुन रामपाल और प्रियामणि
डायरेक्टर- संगीथ सिवन
6. दिल्ली 2021
एक्टर- ऋचा चड्ढा
डायरेक्टर- अभिषेक आचार्य
7. इंद्रपुत्र
एक्टर- किरण अब्बावरम
डायरेक्टर- श्रीकांत पुप्पला
यहां देखिए अनाउंसमेंट वीडियो
साउथ, मराठी और गुजराती फिल्मों की लिस्ट
1. हाय (तमिल)
एक्टर्स- नयनतारा और केविन
डायरेक्टर- विष्णु एडावन
2. सत्यवान सावित्री (तमिल)
एक्टर्स- कीर्ति सुरेश और मैसस्किन
डायरेक्टर - प्रवीण एस. विजय
3. वेंक्यानिल5 (तेलुगू)
एक्टर्स- वेंकटेश दग्गुबाती, कीर्ति सुरेश और कल्याण राम
डायरेक्टर- अनिल रविपुडी
4. मेक्सिको से अन्ना (कन्नड़)
एक्टर्स - धनंजय, रेशमा नानैया, उमाश्री, रंगायन रघु और साधु कोकिला
डायरेक्टर - शंकर गुरु
5. टॉम एंड चेरी (गुजराती)
एक्टर्स- सिद्धार्थ रांदेरिया और धन्य दोशी
डायरेक्टर- धर्मेश मेहता
6. फुलवाड़ा (मराठी)
एक्टर- प्रियदर्शिनी इंदलकर
डायरेक्टर- रवि जाधव
7. जोगाई (मराठी)
एक्टर्स - जीतेन्द्र जोशी और साजिरी जोशी
डायरेक्टर- विशाल मोधवे
कब और कहां रिलीज होंगी ये फिल्में?
इन फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये भी नहीं बताया गया है कि ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होंगी या सिनेमाघरों में। जी स्टूडियोज ने बस इन फिल्मों के टाइटल और इसमें नजर आने वाले कलाकारों की डिटेल्स रिवील की हैं। आप इनकी रिलीज डेट जानने के लिए हिन्दुस्तान के साथ बने रहिए।


