‘मैं जानती हूं कि वो कैसी लड़की हैं’, शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में आईं उपासना सिंह
उपासना सिंह ने शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में बात की। उपासना सिंह ने कहा कि जब अगर प्रोड्यूसर्स उसे माफ करके आगे बढ़ सकते हैं, तो ये उनके बीच की बात है। ये फैसला उन्हें ही करना है

उपासना सिंह, शिल्पा शिदें के सपोर्ट में सामने आई हैं। ये इसलिए बड़ी बात है क्योंकि उपासना सिर्फ एक्टर और कॉमेडियन नहीं हैं, बल्कि 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' की जनरल सेक्रेटरी भी हैं। दरअसल, शिल्पा ने नौ साल पहले 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप झूठे थे। उन्होंने तब तो नहीं कहा कि ये आरोप झूठे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले भारती सिंह के पॉडकास्ट में कबूला कि उन्होंने अपने पैसे निकलवाने के लिए ये हथकंडा अपनाया था।
क्या बोलीं उपासना?
उपासना ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘शिल्पा ने खुद माना है कि उनसे गलती हुई। वो ये नहीं कह रही हैं कि उन्होंने सही किया। मैं ये नहीं कह रही हूं कि प्रोड्यूसर्स के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस करना सही था। मैं इसका बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करती। लेकिन हमें कहानी का सिर्फ एक पहलू नहीं देखना चाहिए। हमें उन हालात और उस मानसिक स्थिति को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए जिसमें कोई व्यक्ति कोई फैसला लेता है।'
उपासना ने बताया कैसी इंसान हैं शिल्पा?
शिल्पा के साथ तीन टीवी शोज में काम कर चुकीं उपासना कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि वो कैसी लड़की हैं। शूट के दौरान, अगर किसी स्पॉट बॉय का एक्सीडेंट हो जाता था, किसी का बच्चा बीमार होता था, या किसी को पैसों की जरूरत होती थी, तो शिल्पा हमेशा मदद के लिए सबसे पहले आगे आती थीं। मैंने खुद उन्हें लोगों की मदद करते देखा है। वो बहुत अच्छे दिल की इंसान हैं।’
शिल्पा के सपोर्ट में आईं उपासना
उपासना ने आगे कहा, ‘वो किन समस्याओं से जूझ रही थीं, उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी, किन हालात में उन्होंने वो फैसला लिया - इन बातों पर भी विचार किया जाना चाहिए। मैं ये नहीं कह रही हूं कि उन्होंने सही किया। मैं बस इतना कह रही हूं कि अक्सर इंसान के हालात ही उसके फैसलों पर असर डालते हैं।'
‘इसके लिए हिम्मत चाहिए’ - उपासना
उपासना कहती हैं, 'अगर कोई आगे आकर कहता है, मुझसे गलती हुई, मुझे इसका पछतावा है और ये बात सालों से मेरे दिल पर बोझ बनी हुई थी, तो इसके लिए हिम्मत चाहिए। हम में से कई लोग जिंदगी में गलतियां करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उन्हें खुलकर मानते हैं।'
प्रोड्यूसर पर क्या बोलीं उपासना?
उपासना ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘प्रोड्यूसर अगर शिल्पा के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। अगर उन्हें शिल्पा के प्रति इतना गुस्सा और नाराजगी होती, तो वे कभी उसके साथ दोबारा काम नहीं करते। उन्होंने शिल्पा के साथ दोबारा काम किया इससे पता चलता है कि उन्होंने किसी तरह उसकी स्थिति को समझा। अगर प्रोड्यूसर्स उसे माफ करके आगे बढ़ सकते हैं, तो ये उनके बीच की बात है। ये फैसला उन्हें ही करना है। अगर वे कानूनी कार्रवाई चाहते, तो वे ऐसा कर सकते थे। लेकिन अगर वे आगे बढ़ने का फैसला करते हैं, तो हम कौन होते हैं कुछ और तय करने वाले?’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


