Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडUnderwear brand which become a problem for Amitabh Bachchan movie Don
यह अंडरवियर ब्रांड अमिताभ के लिए बन गया था आफत, बनने के बाद अटक गई थी यह हिट फिल्म

यह अंडरवियर ब्रांड अमिताभ के लिए बन गया था आफत, बनने के बाद अटक गई थी यह हिट फिल्म

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन की एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसका नाम एक अंडरवियर ब्रांड से मेल खाने की वजह से डिस्ट्रिब्यूटर्स ने इसे लेने से इनकार कर दिया था। बड़ी मुश्किल से कुछ जगहों पर फिल्म रिलीज हो पाई।

Thu, 23 Oct 2025 10:18 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन की साल 1978 में आई फिल्म 'डॉन' कई मायनों में रिकॉर्ड ब्रेकिंग रही थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके किरदार और डायलॉग तक सभी कुछ आइकॉनिक था। फिल्म ने कई वजहों से सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म कुछ अजीब वजहों से भी याद की जाती है। ऐसी ही एक वजह है इस फिल्म का टाइटल। फिल्म का नाम जब 'डॉन' तय किया गया तो बहुत से डिस्ट्रिब्यूटर्स ने इस फिल्म को लेने से मना कर दिया था। उनके ऐसा करने की वजह थोड़ी अजीब थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वजह से फंस गई थी यह फिल्म

दरअसल उन दिनों एक अंडरवियर ब्रांड बड़ा मशहूर था। इस अंडरवियर ब्रांड का नाम भी डॉन था, क्योंकि फिल्म का नाम डॉन रखा गया था तो डिस्ट्रिब्यूटर्स को लग रहा था कि लोग इसे उस अंडरवियर ब्रांड के साथ जोड़कर देखेंगे। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो अमिताभ बच्चन और उनकी अदाकारी लोगों के दिलों पर ऐसी छाई कि लोगों को सिर्फ अमिताभ का अंदाज और उनके बोले हुए डायलॉग ही याद रह गए। फिल्म सुपरहिट हो गई और इसकी कमाई से लेकर पॉपुलैरिटी तक ने रिकॉर्ड तोड़े।

ओटीटी पर कहां देखें यह फिल्म

अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में जीनत अमान और प्राण अहम किरदार निभाते नजर आए थे। यूं तो यह फिल्म इतनी पॉपुलर है कि ज्यादातर लोगों ने कई-कई बार देखी हुई है, लेकिन अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.5 है और उस दौर में इसने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबके होश उड़ा दिए थे। अमिताभ बच्चन के बाद शाहरुख खान ने भी डॉन का किरदार निभाया था, लेकिन उतना पॉपुलर नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:BB: आंखों में धूल झोंक रहे मेकर्स? हिना ने बताया नॉमिनेशन्स में कैसे हो रहा घपला
ये भी पढ़ें:ऋषभ की मौत के बाद रशियन पत्नी ने खाई यह कसम, इंस्टा पोस्ट में लिखी दिल की बात

अगली डॉन में रणवीर सिंह होंगे हीरो

जल्द ही दर्शकों को इस फिल्म की अगली कड़ी देखने को मिलेगी। फरहान अख्तर डॉन का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं जिसमें शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर वीडियो अभी तक जारी नहीं किया गया है। रणवीर सिंह को डॉन के किरदार में कास्ट किए जाने के लेकर लोगों का रिएक्शन मिला जुला रहा था, लेकिन अब जब टीजर आएगा तो साफ हो जाएगा कि आखिर रणवीर क्या शाहरुख पर भारी पड़ने वाले हैं या फिर उस जादू को चलाने में नाकाम करेंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।