इन्सीडियस देखने का बना रहे हैं प्लान? पहले पिछले पार्ट्स की समझ लीजिए कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Insidious Out of the Further: थिएटर्स में इन्सीडियस मूवी के नए पार्ट को काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अगर आप यह मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले पिछले पार्ट्स का कॉन्सेप्ट समझ लेना चाहिए।

Insidious
इन्सीडियस आपको एक ऐसी दुनिया की कहानी सुनाती है जिसकी कल्पना करके ही आपके रोंगटे खड़े होने लगेंगे।

हॉलीवुड फिल्म 'इन्सीडियस - आउट ऑफ द फर्दर' भारतीय सिनेमाघरों में शुक्रवार (21 अगस्त) को रिलीज हो चुकी है। यह हॉरर मूवी भारत में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की गई है। 'इन्सीडियस' मूवी का यह छठवां (6th) पार्ट है जो रिलीज हुआ है। क्रिटिक्स ने तो इसे दमदार रिव्यू दिया ही है, लेकिन साथ ही साथ IMDb पर भी इसे हाई रेटिंग मिली है। अगर आप यह फिल्म देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इसके पिछले पार्ट्स की कहानी और कॉन्सेप्ट थोड़ा समझ लेना चाहिए, ताकि एंटरटेनमेंट में कहीं कोई कसर बाकी ना रह जाए।
'इन्सीडियस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत

इस मूवी फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज हुआ था। इसके बाद 2023 तक इसके 5 पार्ट आ गए थे। अब 2026 में पार्ट-6 रिलीज हुआ है। इन्सीडियस का अभी तक का सफर...

  1. इन्सीडियस (2010)
  2. इन्सीडियस: चैप्टर 2 (2013)
  3. इन्सीडियस: चैप्टर 3 (2015)
  4. इन्सीडियस: द लास्ट की (2018)
  5. इन्सीडियस: द रेड डोर (2023)

क्या है इन्सीडियस का मूवी कॉन्सेप्ट?

फिल्म का पूरा गणित 'द फर्दर' नाम के एक अलग लोक पर बेस्ड है। यह हमारे वास्तविक संसार और मौत के बीच की एक अंधेरी और खतरनाक दुनिया है। यहां भटकती हुई आत्माएं, भूत-प्रेत और बेहद खतरनाक शैतान रहते हैं। ये सभी भूत-प्रेत इंसानी जिस्म पर कब्जा करना चाहते हैं। मूवी सीरीज के मुख्य किरदारों के पास सोते वक्त अपनी आत्मा को शरीर से बाहर निकालकर यात्रा करने की शक्ति होती है। जब वो अनजाने में बहुत दूर (द फर्दर लोक) में चले जाते हैं, तो बुरी आत्माएं उनके खाली शरीर पर कब्जा करने की कोशिश करती हैं।

पार्ट-1 से पार्ट-5 तक की कहानी

'इन्सीडियस' के पार्ट-1 में पहली बार 'द फर्दर' के बारे में पता चलता है जब क्वीन नाम की एक टीनेजर अपनी मर चुकी मां से संपर्क करने की कोशिश में एक खतरनाक शैतान को बुलावा दे देती है। एक मशहूर साइकिक एलीस अपनी जान जोखिम में डालकर 'The Further' में जाती हैं और क्वीन को बचाती हैं। पार्ट-2 में एलीस का अतीत और उसकी जर्नी दिखाई गई है। पार्ट-3 में जॉश के बेटे को बचाने के एलीस की हत्या हो जाती है। पार्ट-4 की कहानी पार्ट-1 के ठीक बाद से शुरू होती है जिसमें जॉश के शरीर पर एक प्रेत का कब्जा हो चुका है। पार्ट-5 जॉश के बेटे डाल्टन के बड़े होने के बाद की कहानी है।

पार्ट-5 की कहानी में क्या होगा?

यह फिल्म लैम्बर्ट परिवार से आगे बढ़कर एक नए परिवार की कहानी शुरू करती है। यानि पिछली फिल्में मिस करने पर भी आपको बहुत कनफ्यूजन नहीं होगा। इस पार्ट में जेम्मा नाम की एक मां को पता चलता है कि वह 'The Further' में जा सकती है। अभी तक की फिल्मों में लोग 'The Further' के अंदर जाते थे, लेकिन जेम्मा के पास एक खतरनाक और अनोखी शक्ति है। वह वहां की बुरी आत्माओं को अपने साथ असल दुनिया में वापस ला सकती है। इसके बाद पूरी दुनिया इन पिशाचों के खेल का मैदान बन जाती है। इस फिल्म में भी एलीस नए किरदारों की मदद करने लौटती हैं।

ओटीटी पर कहां मिलेंगी ये फिल्में?

अगर आप पार्ट-1 से लेकर पार्ट-5 तक सभी फिल्में देखना चाहते हैं और उसके बाद सिनेमाघरों का रुख करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ घंटे निकालने होंगे। 'इन्सीडियस' का पार्ट-1 आपको जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगा। पार्ट-2 अमेजन प्राइम और सोनी लिव पर उपलब्ध है। पार्ट-3 और पार्ट-4 आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। पार्ट-5 के लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आना होगा। दुर्भाग्य से ये सभी पार्ट किसी एक ही ओटीटी पर मौजूद नहीं हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'इन्सीडियस' देखने का कर रहे प्लान? टिकट बुक कराने से पहले जरूर कर लें ये काम