मेरा गर्भाशय निकलवा दिया… पहली पत्नी के शॉकिंग आरोप के बाद चर्चा में उदित नारायण, पढ़ें पूरा मामला

Feb 12, 2026 02:09 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

उदित नारायण की पहली पत्नी एक बार फिर से हेडलाइन्स में हैं। उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है कि बिना रजामंदी के चुपचाप उनका यूट्रस निकलवा दिया। यहां जानते हैं सिंगर की पहली और दूसरी शादी की पूरी कहानी।

मेरा गर्भाशय निकलवा दिया… पहली पत्नी के शॉकिंग आरोप के बाद चर्चा में उदित नारायण, पढ़ें पूरा मामला

उदित नारायण का नाम फिर से एक कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है। अब उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाया है। रंजना का दावा है कि उदित नारायण ने अपने भाई के साथ मिलकर उनका यूट्रस यानी गर्भाशय निकलवा दिया, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली। रंजना का मामला पहले भी सुर्खियों में आ चुका है। उदित काफी समय तक उन्हें बीवी मानने से इन्कार करते रहे थे। यहां जानें उदित नारायण की पहली शादी से जुड़ी सारी कॉन्ट्रोवर्सी।

पत्नी का दावा, उदित ने रचा षड्यंत्र

उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने 10 फरवरी को बिहार के सुपौल जिले के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। रंजना का दावा है कि उदित नारायण, उनकी दो भाई और उनकी दूसरी पत्नी ने षड्यंत्र के तहत उनका गर्भाशय निकलवाया है। रंजना का कहना है कि उन्हें उन्हें इस बात का पता कई साल बाद चला जब मेडिकल चेकअप करवाया।

बताई दूसरी शादी की कहानी

रंजना ने शिकायत में लिखा है कि उनकी और उदित नारायण की शादी 1984 में हुई थी। यह शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से थी। 1985 में उदित म्यूजिक में करियर बनाने के लिए मुंबई गए। मीडिया से पता चला कि उदित ने किसी दूसरी औरत से शादी कर ली है। जिसका नाम दीपा नारायण था। रंजना उदित से जब भी सवाल करतीं वह उन्हें बरगलाते रहे।

उदित नारायण की पहली शादी

दिल्ली में निकलवा दिया यूट्रस

शिकायत में सबसे चौंकाने वाला दावा 1996 का है। रंजना का आरोप है कि उन्हें एक मेडिकल ट्रीटमेंट के सिलसिले में दिल्ली ले जाया गया। वहां उनसे बिना अनुमति लिए उनका यूट्रस निकाल दिया गया। रंजना ने बताया कि इस घटना के समय उदित नारायण, उनके भाई संजय झा और ललित नारायण झा साथ में दूसरी पत्नी दीपा झा मौजूद थीं।

वादा करके भूल जाते हैं उदित

रंजना ने मीडिया से न्याय दिलाने की गुहार की है। उन्होंने कहा कि कई साल से उन्हें इग्नोर किया जा रहा है तो मजबूर होकर शिकायत करनी पड़ी। वह बोलीं, आप सभी जानते हैं कि उदितजी बार-बार वादा करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। आज तक उन्होंने कुछ नहीं किया, इसलिए मुझे महिला पुलिस स्टेशन आना पड़ा। मैं न्याय की हकदार हूं। आजकल मैं लगातार बीमार रह रही हूं और सपोर्ट की जरूरत है पर उदित नारायण ना तो कुछ कह रहे हैं और ना ही कर रहे हैं। हाल ही में वह गांव आए थे लेकिन फिर वादे करके चले गए।

पहले भी फाइल कर चुकीं केस

रंजना का कहना है कि पहले भी वह मेनटेनेंस केस फाइल कर चुकी हैं लेकिन उदित 21 फरवरी 2025 को सुपौल फैमिली कोर्ट आए और मैटर सेटल करने से मना कर दिया और केस जारी रखना चाहा।

उदित की लाइफ में कैसे आईं दीपा

उदित नारायण की मैरिज कॉन्ट्रोवर्सी पहले भी लाइमलाइट में आ चुकी है। तब रिपोर्ट्स थीं कि पहली शादी के एक साल बाद उदित मुंबई आ गई। दो साल बाद उनकी जिंदगी में फिर से प्यार आ गया था। दीपा गहतराज नेपाल से हैं। वह बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए अपनी किस्मत आजमा रही थीं। दोनों की मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल और उदित ने शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी कर ली। यह बात अभी भी सामने नहीं आई है कि दीपा को उदित की पहली शादी के बारे में पता था या नहीं।

उदित नारायण दूसरी बीवी के साथ

बेटे आदित्य नारायण का जन्म

शादी के एक साल बाद ही दीपा मां बन गईं और बेटे आदित्य नारायण का जन्म हुआ। बाहर की दुनिया में सब ठीक चल रहा था लेकिन 2006 में रंजना का मामला लाइमलाइट में आया। उदित किसी शो के लिए पटना में थे। वहां रंजना मीडिया रिपोर्टर्स की फौज लेकर जबरन घुसने लगीं। रंजना ने दावा किया कि वह उदित की पहली पत्नी हैं और उदित ने दूसरी शादी छुपाकर रखी थी। रंजना ने द हिंदू को बताया था कि जब भी वह उदित को धमकातीं कि वह सच्चाई दुनिया को बता देंगी तो उदित उन्हें आत्महत्या करने की धमकी देते थे।

उदित ने किया था पहचानने से इन्कार

उदित ने लंबे समय तक नहीं माना कि रंजना उनकी पहली पत्नी हैं। उदित ने एक स्टेटमेंट में उन्हें 'वो औरत' कहा तो अगले ही दिन रंजना ने शादी और साथ की तस्वीरें डॉक्यूमेंट्स के साथ जारी कर दीं।

क्या बोले थे उदित

उदित ने पीटीआई से कहा था, 'मैं उस महिला को नहीं जानता, ना ही कभी मिला हूं। ये सब मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। मुझे चार-पांच साल से धमकी भरे फोन आ रहे हैं लेकिन मैंने ध्यान हीं दिया था। मुझे लगता था कि आर्टिस्ट लोगों के साथ ऐसा होता रहता है।' हालांकि महिला कमिशन की फटकार और उनके भारत से बाहर ना जाने पर रोक लगने के बाद उदित ने रंजना को पहली पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था साथ ही मेनटेनेंस देने का वादा किया था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।