फीमेल फैन को किस करने पर उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम तो शरीफ लोग हैं, लेकिन फैंस को...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उदित नारायण ने फीमेल फैन को लिप किस करने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उदित ने कहा कि इस बात को इतना बढ़ाना नहीं चाहिए।

उदित नारायण

उदित नारायण अपने एक वीडियो को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं जिसमें वह एक फीमेल फैन को लिप किस कर रहे हैं। यह वीडियो उदित के लाइव शो के दौरान का है जिसमें पहले फैंस आजकर फोटोज क्लिक करती हैं उदित के साथ और फिर उन्हें किस करते हैं। वहीं एक वीडियो में उदित एक फीमेल फैन को लिप किस करते हैं। इस वीडियो पर अब उदित का रिएक्शन आ गया है।

कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोले उदित

उदित ने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'फैंस इतने दिवाने होते हैं न। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम तो शरीफ लोग हैं। कई लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए प्यार दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में कई लोग होते हैं और हमारे बॉडीगार्ड भी वहां होते हैं। लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मौका मिल रहा है मिलने का तो वो हाथ देते हैं, हाथ मिलाते हैं कुछ हाथ में किस करते हैं। यह सब दीवानगी होती है। उस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।'

लोग चाहते हैं कॉन्ट्रोवर्सी हो

उदित ने आगे कहा, 'मेरा परिवार की इमेज ऐसी है कि सब चाहते हैं कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो। आदित्य चुप-चाप पहता है, कॉन्ट्रोवर्सी में आता नहीं है। जब मैं स्टेज पर गाता हूं फैंस को पसंद आता है। मैं सोचता हूं कि वे खुश रहें। नहीं तो इस तरह के लोग तो हम भी नहीं हैं। हम भी उनको खुश करना होता है।'

मैं ऐसा नहीं करता हूं

वहीं किस को लेकर आगे उदित ने कहा, 'मैं बॉलीवुड में 46 साल से हूं और मेरी इमेज कभी खराब नहीं रही है। यहां तक की जब फैंस मुझपर प्यार बरसाते हैं तो मैं हाथ जोड़ता हूं, सिर झुकाता हूं यह सोचकर कि फिर आज का यह वक्त लौट कर आए या ना आए।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडफीमेल फैन को किस करने पर उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम तो शरीफ लोग हैं