Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTwo Much with Kajol and Twinkle Vicky Kaushal call Katrina Kaif a much bigger star them him
विकी कौशल या कटरीना कैफ, कौन है बड़ा स्टार? एक्टर ने दिया जवाब

विकी कौशल या कटरीना कैफ, कौन है बड़ा स्टार? एक्टर ने दिया जवाब

संक्षेप: विकी कौशल अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘टू मच विद ट्विंकल और काजोल’ में पहुंचे। शो के दौरान उनसे पूछा गया कि उनके और कटरीना कैफ में से बड़ा स्टार कौन है।

Thu, 13 Nov 2025 04:12 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विकी कौशल बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ काजोल देवगन और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ में नजर आए। शो में विकी से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि आपकी वाइफ, एक्ट्रेस कटरीना कैफ, आपसे बड़ी स्टार हैं? इस ट्विंकल ने कहा कि जब विकी और कटरीना की शादी हुई थी तब दोनों “बड़े स्टार” थे। हां, कटरीना “और भी बड़ी स्टार” थीं। इस पर विकी ने मुस्कुराते हुए कहा, “कटरीना सुपरस्टार है।”

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद जब ट्विंकल ने विकी से उनके और कटरीना के रिश्ते के बारे में पूछा तब विकी ने कहा, “वह अब भी बड़ी स्टार हैं। वह हमेशा रहेंगी।” इस पर ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “कटरीना अर्थ हैं और आप चांट, उनके आसपास चक्कर लगाते रहते हैं।” इस पर विकी ने कहा, “बहुत अच्छी बात कही।”

शो के दौरान विकी ने अपनी और कटरीना की पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। विकी ने बताया कि वह पहली बार एक अवॉर्ड शो के बैकस्टेज पर कटरीना से मिले थे। वह उस शो को होस्ट कर रहे थे और कटरीना गेस्ट थीं। विकी ने कहा, “हम दोनों को एक साथ स्टेज पर आना था। अभी हमारी बात शुरू ही हुई थी कटरीना मुझे ट्रेनिंग देने लगी थीं कि शो को कैसे होस्ट करना चाहिए।”

विकी ने उस वायरल मूमेंट के बारे में भी बात की जब उन्होंने उसी शो के स्टेज पर मजाक में कटरीना को प्रपोज किया था। विकी ने बताया कि उन्हें ये कहा गया था कि वह स्टेज पर आने वालीं किसी भी एक्ट्रेस को प्रपोज करें तो उन्होंने कटरीना को कर दिया और वो वायरल हो गया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।