ट्विकल खन्ना के राइटिंग टॉपिक को सुनकर अक्षय कुमार का होता है एक ही रिएक्शन- मत कर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं। अब ट्विंकल ने बताया कि अक्षय का उनके राइटिंग करियर में  क्या कॉन्ट्रिब्यूशन होता है।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद बतौर राइटर अपना प्रोफेशन शुरू किया और इसमें वह काफी सक्सेस पा रही हैं। ट्विंकल ने अब तक कई बुक्स लिखी हैं। अब वर्ल्ड बुक डे पर ट्विंकल ने राइटिंग प्रोसेस और अपने रीडिंग हैबिट पर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति अक्षय कुमार का उनके काम पर कैसा रिएक्शन होता है।

अक्षय बोलते हैं मत कर

ट्विंकल ने कहा, ‘आज ही सुबह मैं अपने टॉपिक्स को लेकर डिस्कस कर रही थी जो मैं अपने अगले कॉलम में लिखूंगी तो वह बोले, मत करना...इस मुद्दे में मत घुस। मेरे राइटिंग करियर में उनका सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन मत कर ही है।’

अपने राइटिंग सब्जेक्ट्स को लेकर बोलीं ट्विंकल

ट्विंकल ने आगे कहा कि भले ही उनका काम कभी-कभी लोगों को अनकम्फर्टेबल कर देता है, लेकिन उनका इरादा हमेशा आइडियाज एक्सप्लोर करने का है ना कि लोगों को भड़काने का। मेरा काम है लोगों को उन चीजों के बारे में बताना जो हैं।

बुक्स रही हैं उनकी लाइफ का हिस्सा

उन्होंने एक्टिंग से राइटिंग क तरफ अपनी शिफ्टिंग पर भी बात की और कहा कि बुक्स हमेशा से मेरी लाइफ में रही हैं और सिनेमा भी। उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र में जो उन्होंने एक्टिंग की उस एक्सपीरियंस से भी उन्होंने काफी कुछ सीखा है।

भाषा और लिट्रेचर को लेकर उनके इंट्रेस्ट पर ट्विंकल ने कहा, ‘यह थोड़ा मेरे पिता राजेश खन्ना से आया है। मुझे याद है जब मैं छोटी थी और मैं कहती थी कि आप स्कूल से मुझे पिकअप करोगे तो उन्होंने कहा था कि क्या तुम पिक अप हो? मैं तुम्हें स्कूल से लेने आ आऊंगा। तब मुझे समझ आया कि भाषा क्या कर सकती है। मैं रीडर्स के परिवार में बड़ी हुई हूं। मेरी बहन मुझसे ज्यादा पढ़ती है।’

ट्विंकल ने अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी की थी। साल 2002 में उनके बेटे आरव का जन्म हुआ। वहीं 2012 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

ट्विंकल कुछ समय पहले शो टू मच विद काजोल और ट्विंकल में नजर आई थीं। इस शो में काजोल और ट्विंकल सेलेब्स को अपने शो में बुलाते थे और उनसे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के राज खुलवाते थे। उनके शो में आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।