
ट्विंकल खन्ना और काजोल का एक्स-बॉयफ्रेंड था कॉमन, अजय की पत्नी बोलीं- मैं रिक्वेस्ट करती हूं प्लीज...
ट्विंकल खन्ना और काजोल साथ में शो कर रहे हैं टू मच। इस दौरान दोनों कई ऐसे स्टेटमेंट देते हैं जो काफी वायरल होते हैं। अब ट्विंकल ने बताया कि दोनों का एक एक्स बॉयफ्रेंड कॉमन था।
ट्विंकल खन्ना और काजोल इन दिनों छाई हुई हैं। दोनों एक शो लेकर आई हैं टू मच विद ट्विंकल और काजोल जिसे काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि यहां दोनों सेलेब्स गेस्ट के साथ कई शॉकिंग खुलासे करती हैं उनकी और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में। अब ट्विंकल ने खुलासा किया कि दोनों का एक एक्स है।
ट्विंकल बोलीं दोस्त, आदमी से ज्यादा जरूरी
दरअसल, दोनों से पूछा गया कि क्या बेस्ट फ्रेंड्स को एक-दूसरे के एक्स को डेट करना चाहिए? इस पर ट्विंकल ने कहा, मेरी दोस्त मेरे लिए किसी आदमी से ज्यादा जरूरी हैं। वो तो कहीं पर भी मिल जाएगा।
दोनों का एक्स कॉमन
काजोल को देखते हुए फिर ट्विंकल कहती हैं, ‘हमारा एक एक्स कॉमन है, लेकिन हम बता नहीं सकते’। इस पर काजोल बोलती हैं, ‘चुप हो जाओ, मैं तुमसे मिन्नत करती हूं’। इस पर सभी की हंसी निकल जाती है।
कृति बोलीं लव स्टोरीज पसंद
इसी दौरान कृति जो शो में गेस्ट बनकर आईं उन्होंने अपने क्रश के बारे में बताया। वह बोलीं, जो भी वह हैं वो इंडस्ट्री से नहीं है। मुझे रोमांस बहुत पसंद है। मुझे लव स्टोरीज भी पसंद हैं, जो बहुत कम बन रही हैं आज कल।
बता दें कि कृति को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह एक एनआरआई बिजनेसमैन कबीर को डेट कर रही हैं। कई बार दोनों की साथ में फोटोज भी वायरल होती हैं। हालांकि कृति ने खुलकर अभी तक रिलेशन की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कृति की फिल्में
कृति की फिल्म की बात करें तो वह अब धनुष के साथ तेरे इश्क में और फिर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




