
ट्विंकल खन्ना ने बताईं मेनोपॉज की दिक्कतें; बोलीं- ठुड्डी पर बाल, पसीना, वहीं अक्षय रातभर चैन से...
संक्षेप: ट्विंकल खन्ना 51 साल की हो गई हैं और मेनोपॉज के लक्षणों से परेशान हैं। उन्हें नींद नहीं आती, बिना कार्डियो पसीना आता रहता है, शरीर भी कमजोर हो रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर अक्षय चैन से सोते हैं।
ट्विंकल खन्ना मेनोपॉज से परेशान हैं और उन्होंने अपनी समस्याओं का जिक्र एक न्यूजपेपर के लेटेस्ट कॉलम में किया है। ट्विंकल लिखती हैं कि उनको रात में पसीना आता है, हॉट फ्लैश होते हैं और कई दिक्कतें हैं जबकि पति अक्षय कुमार चैन की नींद सोते हैं भले आसपास बिल्डिंग गिर जाए। उन्हें मर्दों से जलन होने लगी है। ट्विंकल ने यह भी कहा कि उनकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं और चिन पर बाल भी दिखता है।

मेनोपॉज की चोर से की तुलना
ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखा है कि वह मेनोपॉज के सिम्प्टम्स झेल रही हैं। उन्होंने मेनोपॉज की तुलना उस चोर से की जो ना सिर्फ आपकी सेफ खोलकर कीमती सामान ले जाता है बल्कि फर्नीचर भी अपनी पसंद के हिसाब से इधर-उधर कर देता है। ट्विंकल ने लिखा उन्हें हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना, हड्डियां कमजोर होना, स्किन पतली होना और ठुड्डी का नया बाल... ये सब दिक्कतें हो रही हैं।
मर्दों से होने लगी जलन
ट्विंकल ने यह भी लिखा कि उन्हें तेज आवाज से दिक्कत होने लगी है। उन्होंने मर्दों से जीवन में पहली बार जलन भी हो रही है। ट्विंकल लिखती हैं, 'मेरे पति सोते रहते हैं, चाहें बिल्डिंग गिरे, कुत्ते भौंके और छठ पूजा के दौरान तो सारी रात बीच पर पटाखे चले तब भी...मुझे मर्दों से जलन होती है। उनके हॉरमोन्स कभी अकेला नहीं छोड़ते जबकि हमारे ऐसे भागते हैं जैसे आईआईटी ग्रैजुएट सिलिकॉन वैली।'
बेमतलब का गुस्सा
ट्विंकल ने लिखा है, मेरा शरीर और मैं एक टीम की तरह थे। अब यह बेमतलब के काम करने में लगी रहती है और बेसिक चीजें नहीं करती। मुझे पसीना बहाने के लिए कार्डियो नहीं करना पड़ता। गुस्सा होने के लिए किसी के उकसाने की जरूरत नहीं पड़ती।
क्या है मेनोपॉज
बता दें कि ट्विंकल खन्ना 51 साल की हैं। मेनोपॉज की उम्र 45 से 55 है और ऐवरेज उम्र 51 साल मानी जाती है। मेनोपॉज पर महिलाओं का रिप्रोडक्टिव फेज खत्म होने लगता है। पीरियड्स खत्म होने लगते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन हॉरमोन्स घट जाते हैं। ऐसे में हॉट फ्लैशेज, नींद का ना आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




