तुषार कपूर ने सरोगेसी से पिता बनने से पहले नहीं ली थी अपने डैड से इजाजत, बोले- मैं शादी के लिए…

Feb 13, 2026 05:19 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

तुषार कपूर जब बिना शादी के पिता बने तब हर किसी को हैरानी हुई थी। उन्होंने बताया है कि जब लक्ष्य की सरोगेसी का फैसला लिया तो अपने पिता से नहीं पूछा था। बताया कि वह शादी के लिए नहीं बने और बेटे को मां के बारे में क्या बताया है।

तुषार कपूर ने सरोगेसी से पिता बनने से पहले नहीं ली थी अपने डैड से इजाजत, बोले- मैं शादी के लिए…

मेरी सहेली से बातचीत में तुषार ने बताया कि सिंगल फादर होने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। इसका क्रेडिट वह अपने पिता जीतेंद्र को देते हैं। वह बताते हैं, 'मैं बहुत पुराने जमाने का हूं- अपने पिता जैसा लेकिन कभी-कभी हम एकदम अलग हैं। यूएस में पांच साल रहने के बाद मैंने इंडिपेंडेंट होकर जीना सीखा। मेरी शादी भी नहीं हुई है। मेरा एक बेटा है और मैं सिंगल फादर हूं। हालांकि मेरे पिता ऐसे नहीं है। वह शादी और परिवार होने में यकीन रखते हैं- वह बहुत ओल्ड स्कूल इंडियन हैं।'

40 साल पिता बनने के लिए मच्योर एज

तुषार ने बताया कि उन्हें सिंगल फादर होना जरा भी परेशान करने वाला नहीं लगता। मेरी सहेली से बातचीत में वह बोले, 'एक बच्चा उतना चैलेंजिंग नहीं होता है। मैं बहुत सोशल पर्सन नहीं हूं, खासकर ट्रैवलिंग करने में मुझे मजा नहीं आता। मैं 40 साल की उम्र में पिता बना। मैं मच्योर था। यह पिता बनने का सही टाइम था ना कि 25 साल जैसा जब समाज आप पर प्रेशर बनाता है।'

शादी पर यकीन पर यह मेरे लिए नहीं

शादी पर तुषार बोले, 'शादी संस्था पर पूरी तरह यकीन करता हूं लेकिन यह मेरे लिए नहीं थी। मेरी चाहत पिता बनने की थी। मुझे अहसास हुआ कि कोई ईश्वरीय हस्तक्षेप है। मैं किसी से मिला, सूचना मिली, डॉक्टर्स से मिला और चीजें हो गईं। यह प्लान्ड नहीं था बस होता गया। मुझे ईश्वर पर यकीन था और भरोसा बनाए रखा।'

पेरेंट्स से पूछे बिना बने सिंगल फादर

तुषार सिंगल फादर बन रहे हैं, यह बात उन्होंने अपने पिता को नहीं बताई थी। तुषार बोले, 'मुझे अपने पेरेंट्स की तरफ से कोई प्रेशर नहीं था क्योंकि मैंने कभी उनसे पूछने के बारे में सोचा ही नहीं। मैं 39 साल का था। मैं तिरुपति जाते वक्त फ्लाइट में प्रकाश झा से मिला। हम दोस्त नहीं थे लेकिन एक-दूसरे को जानते थे। लौटते समय हमारी फ्लाइट कैंसल हो गई और हमने कारपूलिंग की। रास्ते में उन्होंने मुझसे पूछा, 'अगर आप शादी करने के लिए नहीं बने तो सिंगल फादर बनने के बारे में क्यों नहीं सोचते?' वह अपने परिवार में एक महिला को जानते थे जो इसी उम्र में सिंगल मदर बनी थी।'

धीरे-धीरे हुआ प्रोसेस

तुषार आगे बताते हैं, 'इसके बाद मैंने डॉक्टर्स को कॉल किया। उन्होंने मेरी काउंसलिंग की। हमने एक बार में एक कदम उठाया और फिर मैं फादर बन गया। हमारी संस्कृति में परिवार शुरू करना शुभ माना जाता है, भले ही आपने ये कैसे भी किया हो, गोद लिया हो, शादी की हो या सिंगल पेरेंट हों। रुढ़िवादी भारतीय होने के नाते हम सबकुछ स्वीकार कर लेते हैं।'

बेटे ने कभी मां के बारे में पूछा?

उनके बेटे लक्ष्य ने कभी मां के बारे में पूछा? इस पर तुषार बोले, 'मैंने लक्ष्य को बताया है कि हर तरह के परिवार होते हैं। कभी-कभी पेरेंट्स अलग हो जाते हैं, कभी पेरेंट गुजर जाता है, कभी अलग शहरों में रहते हैं और कभी बच्चों को गोद लिया जाता है। मैंने उसको उम्र के हिसाब से समझाया है। उसे पता है कि उसका परिवार अलग है लेकिन बाकी की फैमिलीज की तरह वैलिड है।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।