तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना, फिल्म मर्डर के लिए भी लिखे गीत

Feb 16, 2026 08:59 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड में एक ऐसा गीतकार भी हुआ है जिसने अपने गीतों से ऑडियंस को यादगार गाने दिए। इस गीतकार का नाम जानकर शायद आपको हैरानी होगी क्योंकि ये गाने भी लिखते थे इस सच को ज्यादा लोग नहीं जानते।

तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना, फिल्म मर्डर के लिए भी लिखे गीत

90 का दशक हिंदी फिल्मों के लिए बदलाव का दशक माना जाता है। यही वो दशक था जब एक्शन के अलावा रोमांटिक हीरो अपनी फिल्मों से पहचान बना रहे थे। इस दशक में सलमान खान, अजय देवगन, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे एक्टर्स ने अपने करियर की सबसे शानदार फिल्में दी। इन फिल्मों की कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस के अलावा म्यूजिक ने भी छाप छोड़ दी। आज भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 90 के दशक के म्यूजिक को लेकर डिबेट होती है। नदीम-श्रवण की जोड़ी और समीर अनजान के गीतों के बीच एक ऐसा भी गीतकार और शायर था जिसने अपने लिखे गीतों से माहौल अलग कर दिया। उस दौर के पॉपुलर गानों में एक गाना गोविंदा की फिल्म खुद्दार का भी था, ‘तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है’। ये गाना अल्का याग्निक और कुमार सानू ने गाया था। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके गीत किसने लिखे थे?

तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है

90 के दशक में शानदार फिल्मों के बीच एक शायर भी अपनी जगह बना चुका था। उस शायर ने जब गीतों को लिखना शुरू किया तो कमाल हो गया। 1994 में गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म आई थी खुद्दार। इस फिल्म का गाना 'तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है', इसी फिल्म का 'खत लिखना हमें खत लिखना, 'तुम मानो या ना मानो', 1996 में आई सनी देओल की फिल्म घातक का गाना 'कोई जाए कोई आए', 1997 में अजय देवगन और आमिर खान की फिल्म इश्क के गाने 'देखो देखो जानम हम, दिल अपना तेरे लिए लाए', 'नींद चुराई मेरी' जैसे लिखने वाले शायर और गीतकार कोई और नहीं बल्कि राहत इंदौरी थे।

इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर का ये गाना

वो शायर जो अपनी लिखी शायरी से हजारों लोगों का समा बांध देता था, उसी शायर ने फिल्मों के ये शानदार गीत लिखे थे। उनकी ही कलम से बॉबी देओल के करियर का सबसे खूबसूरत गाना ‘चोरी चोरी जब नजरें मिली’, ऋतिक रोशन की फिल्म मिशन कश्मीर में प्रीति जिंटा पर फिल्माया गाना 'बूमरो', संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई MBBS का टाइटल का गाना और 'देख ले आंखों में आंखें डाल', इमरान हाशमी की मर्डर का गाना 'दिल को हजार बार रोका' जैसे गीत लिखकर ऑडियंस को कभी न भुलाए जाने वाले गाने दिए। खास बात ये है कि अधिकतर गाने उन्होंने अनु मलिक के लिए लिखे।

अब नहीं हैं राहत इंदौरी

राहत इंदौरी अपनी शायरी के लिए मशहूर थे। लेकिन कम ही लोग जानते थे कि उन्होंने इतने यादगार गाने लिखे थे। अब राहत साब इस दुनिया में नहीं रहे। फरवरी 2020 में उनका निधन हो गया था। लेकिन उनके ये खूबसूरत गीता और शायरी आज भी ऑडियंस की फेवरेट है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।