Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु-आर्य की जिंदगी में होने वाली है इस एक्ट्रेस की एंट्री, बनेंगी राजनंदिनी
तुम से तुम तक में होने वाली है आर्य यानी शरद केलकर की असली पत्नी कीर्ति की एंट्री। राजनंदिनी के किरदार में आएंगी नजर। आगे की कहानी मजेदार होने वाली है। अनु को आर्य का सच पता चलेगा और दोनों की दुनिया अलग हो जाएगी।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है जिससे कहानी नया रूप लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक राजनंदिनी के कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है, खास बात ये है कि जो एक्ट्रेस ये किरदार निभाती दिख सकती हैं वो हैं लीड आर्य का किरदार निभाने वाले शरद केलकर की पत्नी कीर्ति केलकर। शरद और कीर्ति ने सालों पहले साथ में काम किया था। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। दोनों स्क्रीन पर भी पति-पत्नी के रोल में दिखेंगे।
राजनंदिनी ट्रैक आया वापस
इसके अलावा तुम से तुम तक में जब से राजनंदिनी का ट्रैक वापस आया है तब से कहानी और ज्यादा मजेदार बन गई है। वहीं जब से अनु को जालंधर ने राजीव भाटिया के बारे में बताया है वो सच के तलाश में लग गई है। अनु के साथ राजवी का का लेटर भी लग गया है जिसमें उसने राजनंदिनी को अपना प्यार बताया है। अनु ने गायत्री मां से भी सवाल कर लिया है कि वो राजनंदिनी के बारे में और जानना चाहती है। वहीं जालंधर लगातार अनु को फोन कर सच पता लगाने की सलाह दे रहा है।
आर्य और अनु का हुआ एक्सीडेंट
आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य को अनु के बर्ताव पर शक होगा। उसे लगेगा कि अनु के मन में कुछ चल रहा है। ऐसे में वो अनु को लंच डेट पर बाहर लेकर जाएगा। आर्य प्लान करता है कि वो रास्ते में अनु से पूछ भी लेगर कि उसे क्या परेशान कर रहा है। लेकिन इससे पहले की सच सामने आएगा दोनों का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो जाएगा। दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आई, लेकिन एक्सीडेंट की खबर सुनकर दोनों के परिवार वाले परेशान होंगे। इस एक्सीडेंट की वजह से आर्य, अनु के मन की बात नहीं पूछ पाता।
आने वाला है ट्विस्ट
आगे एपिसोड में गायत्री बेटे आर्य को बताएगी कि अनु उससे राजनंदिनी के बारे में पूछ रही थी। ये सुनते ही आर्य को बुरा लगेगा। वो सोचेगा कि इस बारे में अनु ने उसे क्यों नहीं बताया। दोनों के बीच ये राजनंदिनी का ट्रैक दूरी लाने वाला है। लेकिन जब सच सामने आएगा तो दोनों की दुनिया बदल जाएगा। आगे राजनंदिनी की एंट्री हो रही है। आर्य ही राजीव है ये सच भी सामने आ रहा है। अब देखना ये होगा कि अनु इस सच के बाद भी आर्य का साथ चुनती है या अपनी अलग दुनिया बना रही है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


