Tumm Se Tumm Tak: राजनंदिनी का सच जानने आर्य के दोस्तों से मिलेगी अनु, स्टार्ट कर रही है अपना बिजनेस
सीरियल तुम से तुम तक में अनु के आगे बड़ा चैलेंज आने वाला है। अनु अब अपनी पहचान बनाने निकल पड़ी है। वो अपना बिजनेस शुरू करेगी। इसके अलावा उसे राजनंदिनी का गहरा सच पता चला है। वो सच्चाई का पता लगाने वाली है।

सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में एक और ट्विस्ट आने वाला है। ये शादी का ट्विस्ट नहीं है, बल्कि अनु के सपने को लेकर है। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गायत्री अनु के घर रोके की रस्म को करने आती हैं।उनके साथ आर्य वर्धन भी होगा। इसी दौरान अनु थोडा परेशान होती है। दरअसल, इस बार अनु के आगे चैलेंज उसकी पहचान का है। वो एक बिजनेस शुरू करना चाहती है लेकिन कैसे वो ये सब कर पाएगी।
अनु बनाएगी अपनी नई पहचान
आगे आर्य से उससे मिलता है और अनु उसे अपनी दिल की बात कहती है। यहां आर्य जो अनु से कहता है वो बात उसके दिल को छू जाती है। अनु ठान लेती है कि अब वो अपनी पहचान बनाकर ही रहेगी। दरअसल, आर्य ने अनु से कहेगा कि वो अपने दम पर बहुत कुछ कर सकती है। साथ ही लोग उसे ये महसूस न करवाए कि उसने पैसों की वजह से शादी की है। तभी अनु के दिमाग में एक जबरदस्त आईडिया आता है। अनु का ये स्टार्टअप आईडिया उसके मोहल्ले वालों को फायदा पहुंचने वाला है। वहीं आर्य ने अनु को अपनी पत्नी के रूप में पूरी दुनिया के सामने स्वीकार कर लिया है।
जालंधर चलेगा चाल
आर्य की बात सुनकर अनु को हिम्मत मिलती है और वो एसा आईडिया सामने आती है जिससे सब कुछ बदलने वाला है। ये आईडिया मोहल्ले के लोगों की जरूरत से जुड़ा होगा। दूसरी तरफ जालंधर भी आर्य की खुशियों में आग लगाने के लिए बैठा हुआ है। जालंधर ने पहले पुष्पा और गोपाल के कान भरने की कोशिश की है और अब वो नई साजिश रच रहा है। अनु और आर्य के रोके की खबर सुनने के बाद तो मीरा, मानसी और प्रजापति भी शांत नहीं बैठेंगे। तीनो मिलकर दोनों का रिश्ता तोड़ने की कोशिश करेंगे।
अनु सच जानने के लिए उठाएगी ये कदम
कहानी में एक और ट्विस्ट आने वाला है जो राजनंदिनी से जुड़ा होगा। अनु को एहसास होगा कि कोई बात है ये उसे नहीं बताई गई है। अब अनु इसी सच्चाई को जानने के लिए आर्य के बचपन के दोस्त से मिलने निकल पड़ती है। अनु हर उस इंसान से सच जानने की कोशिश करेगी जिसका कनेक्शन आर्य और राजनंदिनी से होने वाला है। आगे एपिसोड में अनु के आगे जो सच सामने आएगा उससे दोनों का रिश्ता भी हिलने वाला है। अब अनु अपने बिजनेस के साथ आर्य के अतीत का पता लगाने में बिजी हो जाती है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


