Tumm Se Tumm Tak Alert: आर्य वर्धन का निकलेगा भिखारी से कनेक्शन, अनु को सिद्धि मां बताएगी सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tumm Se Tumm Tak Alert सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आर्य का कनेक्शन एक भिखारी से निकलने वाला है। अनु को आने वाले सपने का जवाब सिद्धि मां देने वाली है। ये ट्विस्ट कहानी बदलने वाला है।

tumm se tumm tak alert

Tumm Se Tumm Tak Alert टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आ गया है। आर्य वर्धन को आए हार्ट अटैक के बाद से अनु एक राजीव भाटिया नाम के शख्स की तलाश कर रही है। अनु को जालंधर ने फोन कर कहा था कि वो राजीव की तलाश आर्य वर्धन के घर की अलमारी में करे। अनु जब अलमारी से निकले डॉक्यूमेंट को चेक कर रही होती हो तभी उसे राजीव भाटिया के नाम का एक सर्टिफिकेट मिलता है। तभी आर्य वहां आ जाता है। लेकिन अनु बिना कुछ कहे वहां से चली जाती है। रास्ते में अनु को एक बिखारी मिलता है जो अनु को राजीव भाटिया के बारे में बताता है।

भिखारी ने दिया राजीव भाटिया से जुड़ा हिंट

ये वही भिखारी होता है जिसने पहले भी अनु पर पत्थर मारे होते हैं। और इस बार वो कहता है कि उसे ओता है कि अनु राजीव भाटिया की तलाश कर रही है। ये भिखारी राजीव का नाम कहने के बाद रोने लगता है। अनु को उम्मीद होती है कि इस शख्स को राजीव के बारे में पता है तो जरूर मदद मिल जाएगी। लेकिन असल में वो भिखारी अनु को बिना कुछ बताए वहां से चला जाता है।

सपने में दिखा कोई खास

अब अनु अपने घर में सो रही होती है। उसे सपने में कुछ दिखाई देता है। अनु को ऐसे सपने पहले भी आए हैं। लेकिन इस बार उसने जो देखा वो उसे परेशान कर देता है। वो हडबडा कर उठती है। अपनी मम्मी पापा को बुरे सपने के बारे में बताती है। अनु समझ नहीं पाती कि उसे ऐसे सपने क्यों आते हैं। आखिर वो कौन है जो उसे सपने में दिखता है।

माता के मंदिर जाएगी अनु

अनु की परेशानियों को दूर करने के लिए अब सिद्धि मां फिर से शो में एंट्री लेने वाली हैं। इस बारे सिद्धि मां अनु से कहेंगी कि वो उस माता की मूर्ति को ध्यान से देखे। और इन माता के मंदिर में जाकर अपने सवालों के जवाब मांगे। अनु अब माता के मंदिर जाएगी जहां उसे अपने और आर्य से जुड़े सच का पता चलेगा। लेकिन उससे पहेले अनु को राजीव भाटिया की हकीकत पता चलनी है।

भिखारी से निकलेगा आर्य का कनेक्शन

आगे आने वाले एपिसोड में ये खुलासा होगा कि आर्य ही राजीव भाटिया है और वो उसी जगह रहते थे जहां से वो भिखारी रहता है। आर्य के बचपन और जीवन के संघर्ष के बारे में जानकर अनु इमोशनल हो जाएगी। वहीं अनु और सिमरन की लड़ाई हो गई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।