Tumm Se Tumm Tak: पलटने वाली है अनु की दुनिया, उठेगा आर्य वर्धन के सबसे बड़े राज से पर्दा

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

Tumm Se Tumm Tak 11th April Update टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु, राजीव भाटिया का पता लगाने के लिए एक ऐसी जगह पहुंच जाती हैं जहां उसे एक लेटर मिलता है। आगे खुलासा होगा कि राजीव ही आर्य है। ये सच अनु की दुनिया पलटने वाला है।

Tumm Se Tumm Tak: पलटने वाली है अनु की दुनिया, उठेगा आर्य वर्धन के सबसे बड़े राज से पर्दा

Tumm Se Tumm Tak 11th April Update टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन का रोका हो गया है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुश हैं और एक दूसरे से मिलने का बहाना ढूंढ रहे हैं। हाल में अनु जब रोका सेरेमनी के बाद वापस ऑफिस गई तो उसके साथ के कलीग उसे गले लगाकर बधाई देते हैं। लेकिन एक शख्स अनु पर अपने ही बॉस से शादी करने का ताना भी मारता है जिसे सुनते ही अनु असहज हो जाती है। लेकिन तभी आर्य वहां आता है और बात को संभाल लेता है। पूरे ऑफिस में मिठाई के साथ लंच भी दिया जाता है। ये सब देख कर मीरा चिढ़ जाती है।

मीरा को हुई अनु और आर्य से चिढ़

मीरा की चिढ़ तब और बढ़ जाती है जब आर्य, अनु को अपने केबिन में ले जाते हैं। यहां दोनों अपने जीवन के नए चैप्टर के बारे में बात करते हैं। दोनों का ये रोमांस मीरा को बिल्कुल पसंद नहीं आता और वो केबिन के बाहर खड़े होकर बस अनु की किस्मत से चिढ़ती रहती है। अब मीरा आगे अनु के मम्मी पापा के साथ कैटरिंग वालों की मीटिंग फिक्स करती है। अनु की शादी की तैयारियों में जुटी पुष्पा को जब पता चलता है कि एक रॉयल प्लेट की कीमत 7 हजार से अधिक है तो उनके होश उड़ जाते हैं। मीरा और झेंडे पुष्पा और गोपाल का ऐसा रिएक्शन देखकर हैरान हो जाते हैं।

अनु को मिला राजीव का लिखा हुआ लेटर

दूसरी तरफ अनु को जब से राजीव भाटिया के बारे में पता चला है वो उसकी तलाश में हैं। उसके हाथ एक ऐसा लेटर लगता है जो कभी राजीव ने राजनंदिनी के लिए लिखा था अनु सोचती है कि अगर राजनंदिनी आर्य की वाइफ थी तो राजीव कौन है जिसने अपने प्यार का इज़हार किया हुआ है। अनु इसके आगे की भी जांच करने में लग जाती है।

पलटने वाली है अनु की दुनिया

नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जालंधर अनु से कहता है कि जब उसे पता चलेगा कि ये राजीव भाटिया कौन है तो उससे उसकी पूरी दुनिया भी पलट जाएगी। अनु ये सुनकर हैरान होगी। वो गायत्री मां से राजनंदिनी और राजीव भाटिया के बारे में सवाल पूछती है। ये सुनते ही गायत्री मां के होश उड़ जाते हैं। इससे पहले की मां कुछ जवाब दे पाती, वहां आर्य पहुंच जाता है। आर्य को देखकर सभी चुप हो जाते हैं। लेकिन आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्य ही राजीव भाटिया है और गायत्री उसकी मां नहीं होती है ये सुनते ही अनु को झटका लगने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।