Tuesday Box Office: 'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' ने छुआ बड़ा आंकड़ा, ऐसा रहा ‘टॉक्सिक’ का हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tuesday Box Office: मंगलवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में ‘टॉक्सिक’ सबसे आगे है। वहीं 'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' की कुल कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई है। 'इरुमुडी' भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

Tuesday Box Office
मंगलवार बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। ‘इरुमुडी’ जहां लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है, वहीं यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ इन सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म से जिस तरह की कमाई की उम्मीद की जा रही थी, उसके मुकाबले इसका कलेक्शन थोड़ा कम नजर आ रहा है। दूसरी ओर, ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ जैसी फिल्में तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

'टॉक्सिक' ने 7वें कितनी कमाई की?

यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज के सातवें दिन यानी मंगलवार को 7.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 229.60 करोड़ हो गई है। विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 315 करोड़ हो चुका है।

टॉक्सिक ट्विटर रिव्यू

'इरुमुडी' ने 12वें दिन बनाए रखी रफ्तार

'इरुमुडी' भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने 5.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 142.05 करोड़ हो गई है। वहीं फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 186.50 करोड़ तक पहुंच गई है।

'आवारापन 2' की कमाई जारी

इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' रिलीज के 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। मंगलवार को फिल्म ने 1,279 शोज से 0.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 148.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 177.50 करोड़ हो गया है।

ओवरसीज मार्केट की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को करीब 0.15 करोड़ कमाए। इसके साथ विदेशी बाजारों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 33.35 करोड़ हो गया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो अब 210.85 करोड़ तक पहुंच गया है।

आवारापन 2

'विश्वनाथ एंड संस' की विदेशों में मजबूत पकड़

वहीं, 'विश्वनाथ एंड संस' भी रिलीज के 19वें दिन कमाई कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को 1,281 शोज से 0.79 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 117.54 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 136.09 करोड़ हो चुका है।

खास बात यह है कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विदेशी बाजारों से फिल्म अब तक 64.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही 'विश्वनाथ एंड संस' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 200.59 करोड़ पहुंच गया है।

कैसा रहा मंगलवार का दिन?

मंगलवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'टॉक्सिक' 315 करोड़ के वर्ल्डवाइड आंकड़े के साथ सबसे आगे है। वहीं 'आवारापन 2' 210.85 करोड़ और 'विश्वनाथ एंड संस' 200.59 करोड़ के साथ 200 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी हैं। 'इरुमुडी' भी 186.50 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' ने छुआ बड़ा आंकड़ा, ऐसा रहा ‘टॉक्सिक’ का हाल