Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri TMMTMTTM CBFC Edits Scenes From Kartik Aaryan Movie
कार्तिक आर्यन की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, हटा दिए ये खास सीन और कुछ में किए बदलाव

कार्तिक आर्यन की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, हटा दिए ये खास सीन और कुछ में किए बदलाव

संक्षेप:

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' जल्द ही रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है जो दर्शकों का मजा किरकिरा कर सकते हैं।

Dec 20, 2025 12:53 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। कार्तिक आर्यन की अपनी फैन फॉलोइंग है और फिल्म के ट्रेलर ने भी इसे लेकर अच्छा खासा बज बना दिया है। फिल्म की रिलीज में अब गिनती के दिन बचे हैं, लेकिन इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची चला दी है। सीबीएफसी ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है, और तीन जगह कट लगाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसर बोर्ड ने किए कौन से चेंज?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स से फिल्म में दिखाए गए एक सेक्सुअली सजेस्टिव सीन को छोटा करने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का यह सीन 15 सेकंड तक छोटा करने के लिए कहा गया है। दूसरा बड़ा बदलाव CBFC ने कुछ अश्लील शब्दों को म्यूट करने और कुछ को हटाने के लिए कहा है। कुछ जगहों पर शब्दों की जगह दूसरे शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया है। फिल्म के जिन शब्दों को मेकर्स ने म्यूट करने या हटाने को कहा है वो सेकेंड हाफ में मौजूद हैं।

कितना है फिल्म का रन टाइम?

एक बार ये बदलाव कर लिए जाते हैं तो फिर TMMTMTTM फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। फिल्म के रन टाइम की बात करें तो 145 मिनट 41 सेकंड की यह पूरी फिल्म है। यानि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए 2 घंटे 35 मिनट और 41 सेकंड निकालकर जाना होगा। इसके अलावा इंटरवल और थिएटर कॉमर्शियल्स का वक्त अलग। बता दें कि TMMTMTTM का प्रोडक्शन करण जौहर, आनंद पूनावाला, अपूर्व मेहता और भूमिका तेवारी ने किया है।

घटेगी या बढ़ेगी IMDb रेटिंग?

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन समीर संजय विद्वान्स ने किया है। फिल्म की अभी IMDb रेटिंग 6.2 दिखाई जा रही है। लेकिन रिलीज के बाद यह नंबर बदलता नजर आ सकता है। कार्तिक आर्यन इससे पहले फिल्म भूल भुलैया 3 में काम करते नजर आए थे, हालांकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी और इस सीरीज की बाकी फिल्मों जैसा रिस्पॉन्स इसे नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:KBC पर पहुंचे कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से पूछ लिया जया बच्चन से जुड़ा सवाल
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।