Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 box office Collection prediction kartik aaryan ananya panday rom com movie
Day 1: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को डुबो देगा ‘धुरंधर’ का तूफान, इतनी होगी कमाई

Day 1: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को डुबो देगा ‘धुरंधर’ का तूफान, इतनी होगी कमाई

संक्षेप:

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म के तूफान से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ डुब सकती है।

Dec 24, 2025 08:02 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म काे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का सामना करना पड़ेगा। यूं तो ‘धुरंधर’ तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक इसकी रफ्तार धीमी नहीं हुई है। इसके साथ ही हॉलीवुड की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। ऐसे में ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कमाई पर असर पड़ा सकता है।

एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म को मल्टीप्लेक्स और सिंगल-स्क्रीन थिएटरों में उतनी स्क्रीन नहीं मिल पा रही है जितनी वह चाहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एग्जिबिटर्स अभी भी ‘धुरंधर’ पर भरोसा कर रहे हैं, जो तीसरे हफ्ते में भी रोजाना 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो बुधवार को दोपहर 12 बजे तक पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ हुआ था।

बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

क्रिसमस की छुट्टियों के बावजूद फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 4-6 करोड़ के बीच ही कमाएगी।

फिल्म के बारे में

इस फिल्म को समीर संजय विद्वान ने डायरेक्ट किया है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी लीड रोल प्ले करेंगे। वहीं करण जौहर, अदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले इसको प्रोड्यूस किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;