
TMMTMTTM Box Office Day 8: नए साल में भी कार्तिक की फिल्म नहीं दिखा पाई कमाल, कमाई जान हो जाएंगे निराश
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में दर्शकों को अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। वहीं, अब फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। इसी बीच अब इसके शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के रिलीज का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में दर्शकों को अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। वहीं, अब फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। इसी बीच अब इसके शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...
कार्तिक की फिल्म का बुरा हाल
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। हालांकि, रिलीज के साथ ही इस मूवी का सामना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'अवतार 3' जैसी फिल्मों के साथ हुआ। बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों ही फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। 'धुरंधर' की आंधी के बीच समीर विद्वान के निर्देशन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 8वें दिन खबर लिखने तक 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 30.20 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन
| डे 1 | 7.75 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 5.25 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 5.5 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 5 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 1.75 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 1.75 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 1.85 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 1.35 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) |
| कुल कलेक्शन | 30.20 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) |

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




