TMMTMTTM Box Office Day 7: बुधवार को कार्तिक की फिल्म का रहा बुरा हाल, 7 दिन बाद भी नहीं कर पाई 30 करोड़ पार
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में दर्शकों को अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं। इसी बीच अब इसके 7वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के फैंस लंबे वक्त से उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ये फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में दर्शकों को अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं। इसी बीच अब इसके 7वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...
कार्तिक की फिल्म का बुरा हाल
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले थे। हालांकि, रिलीज के साथ ही इस मूवी का सामना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'अवतार 3' जैसी फिल्मों के साथ हुआ। बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों ही फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। 'धुरंधर' की आंधी के बीच समीर विद्वान के निर्देशन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7वें दिन खबर लिखने तक 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 28.75 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन
डे 1- 7.75 करोड़ रुपये
डे 2- 5.25 करोड़ रुपये
डे 3- 5.5 करोड़ रुपये
डे 4- 5 करोड़ रुपये
डे 5- 1.75 करोड़ रुपये
डे 6-1.75 करोड़ रुपये
डे 7-1.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कलेक्शन-28.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




