Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 14 Kartik Aaryan Ananya Panday Film Wednesday Business
TMMTMTTM Box Office Day 14: 'धुरंधर' के आगे ढेर हुई कार्तिक की फिल्म, बुधवार को हुई बस इतनी कमाई

TMMTMTTM Box Office Day 14: 'धुरंधर' के आगे ढेर हुई कार्तिक की फिल्म, बुधवार को हुई बस इतनी कमाई

संक्षेप:

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कार्तिक और अनन्या की जोड़ी ने दोबारा पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। हालांकि, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जिनता मेकर्स ने उम्मीद की थी।

Jan 08, 2026 06:08 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्में कार्तिक और अनन्या की जोड़ी ने दोबारा पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। हालांकि, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जिनता मेकर्स ने उम्मीद की थी। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। इसी बीच अब इसके बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...

'धुरंधर' के आगे ढेर हुई कार्तिक की फिल्म

समीर विद्वान के निर्देशन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का सामना रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों के साथ हुआ। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। इन फिल्मों की आंधी के बीच 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब फिल्म के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 14वें दिन खबर लिखने तक 0.25 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 32.80 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन

ओपनिंग डे 1 7.75 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता30.15 करोड़ रुपये
डे 90.5 करोड़ रुपये
डे 100.65 करोड़ रुपये
डे 110.7 करोड़ रुपये
डे 120.25 करोड़ रुपये
डे 130.3 करोड़ रुपये
डे 140.25 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन32.80 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;