Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 12 Kartik Aaryan Ananya Panday Dhurandhar Avatar 3 Ikkis
TMMTMTTM Box Office Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है कार्तिक की फिल्म, 12 दिनों में ही खत्म हुआ गेम

TMMTMTTM Box Office Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है कार्तिक की फिल्म, 12 दिनों में ही खत्म हुआ गेम

संक्षेप:

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले थे। हालांकि, रिलीज के साथ ही इस मूवी का सामना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों के साथ हुआ।

Jan 06, 2026 05:35 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया है। इससे पहले भी दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। ऐसे में क्रिटिक्स ही नहीं दर्शकों को भी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' से काफी उम्मीद थी। हालांकि, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 12 दिन हो गए हैं। इसी बीच अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्तिक की फिल्म का खत्म हुआ खेल

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले थे। हालांकि, रिलीज के साथ ही इस मूवी का सामना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों के साथ हुआ। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। इन फिल्मों की आंधी के बीच समीर विद्वान के निर्देशन में बनी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 9वें दिन खबर लिखने तक 0.30 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 32.30 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन

ओपनिंग डे7.75 करोड़ रुपये
पहल हफ्ता30.15 करोड़ रुपये
डे 90.5 करोड़ रुपये
डे 100.65 करोड़ रुपये
डे 110.7 करोड़ रुपये
डे 120.30 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन32.30 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।